फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Wife dies, husband injured after tile house collapses

Maharajganj News: खपरैल का मकान गिरने से पत्नी की मौत, पति घायल

Wed, 07 Aug 2024 07:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 07 Aug 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
Wife dies, husband injured after tile house collapses
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा राजपुर टोला रानीपुर में बुधवार की सुबह करीब 5 बजे खपरैल का मकान गिरने से पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

राजपुर टोला रानीपुर निवासी पारस सिंह (70) अपनी पत्नी लीलावती (65) के साथ अपने पुस्तैनी खपरैल के मकान में रहते थे। उनके तीन बेटे थे। एक बेटे बलवंत सिंह की मौत हो चुकी है। दो बेटे गंगा सिंह व गौरी सिंह गोरखपुर जिले के भटहट कस्बे में रहते हैं। गांव में बुजुर्ग दंपति अकेले रहते थे।
विज्ञापन

मंगलवार की रात दोनों भोजन करने के बाद खपरैल के मकान में सो गए। बुधवार सुबह करीब 5 बजे खपरैल का मकान भरभराकर गिर गया। मलबे में दबने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अगल-बगल के लोगों ने उन्हें सीएचसी भटहट पहुंचाया जहां इलाज के दौरान लीलावती की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पति का प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने घर भेज दिया गया। महिला का शव घर आते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed