{"_id":"6aa70802226624e7ea079e9a","slug":"wife-beaten-over-allegations-of-an-illicit-affair-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-185087-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नाजायज संबंध का आरोप लगा पत्नी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नाजायज संबंध का आरोप लगा पत्नी को पीटा
विज्ञापन
-सास और ननद पर पति को भड़काने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद का बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने पति, सास, ससुर और ननद पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि ससुर के साथ अवैध संबंध के आरोप में पति ने महिला की पिटाई की।
पीड़िता के अनुसार उसकी शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। पति रोजी-रोजगार के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहते हैं। विवाहिता का आरोप है कि पति के बाहर रहने के दौरान उसकी सास और ननद फोन कर उसके खिलाफ तरह-तरह की बातें बताती थीं। आरोप है कि दोनों ने पति से यह तक कह दिया कि विवाहिता के अपने ससुर से नाजायज संबंध हैं।
विवाहिता का कहना है कि इन कथित आरोपों के चलते पति के मन में उसके प्रति गलत धारणा बन गई। आरोप है कि 13 सितंबर को पति घर पहुंचा और आते ही उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने विवाहिता की पिटाई कर दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट में सास, ससुर और ननद की भी भूमिका रही। मारपीट में चोटिल विवाहिता ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
प्रभारी एसओ राजेश सिंह ने बताया कि विवाहिता की शिकायत मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।