फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Whoever was in power, only the lotus bloomed in the district panchayat

Maharajganj News: सत्ता किसी की रही, जिला पंचायत में खिला कमल ही

Sun, 14 Dec 2025 01:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Whoever was in power, only the lotus bloomed in the district panchayat
महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपनी नेतृत्व क्षमता से शुरू से ही जिले में पार्टी को मजबूती दी। कुशल नेतृत्व व रणनीति की ही देन है कि 30 साल से लगातार जिला पंचायत पर भाजपा का कब्जा है। प्रदेश में सत्ता किसी की रही हो, लेकिन महराजगंज की जिला पंचायत सीट पर भाजपा का ही कब्जा रहता है। यह अब तक कायम है।
विज्ञापन

जिला पंचायत जबसे अपने अस्तित्व में आई, तब से अब तक लगातार भारतीय जनता पार्टी का कब्जा रहा। इसका श्रेय सांसद पंकज चौधरी को बताया जाता है। उनकी माता उज्ज्वला चौधरी लगातार दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं। उनके बाद पार्टी कार्यकर्ता धर्मा देवी जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं। प्रभु दयाल चौहान पर विश्वास करके जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया। उस दौरान उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार थी। सपा ने दमदारी से जितेंद्र यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन सपा में अंदरूनी कलह के कारण जितेंद्र यादव को हार का सामना करना पड़ा। इसमें पंकज की कुशल रणनीति का लोहा लोगों ने माना। जिला शासकीय अधिवक्ता बृजेंद्र नाथ त्रिपाठी बताते हैं कि पंकज का प्रत्येक कार्यकर्ता से सीधा संवाद रहता है। उनको पद का कोई अहंकार नहीं है। कोई भी आम आदमी जब चाहे मिलकर अपनी बात रख सकता है। उनकी नेतृत्व में विपरीत हालात में भी पार्टी को मजबूती मिली। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा का परिणाम है उनके प्रदेश अध्यक्ष पद तक परिणाम।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed