फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   When there is oppression on earth then God incarnates.

Maharajganj News: जब धरती पर होता है अत्याचार तब भगवान लेते हैं अवतार

Mon, 04 Mar 2024 08:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 04 Mar 2024 08:32 PM IST
विज्ञापन
When there is oppression on earth then God incarnates.
बागापार। जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब किसी न किसी रुप में प्रभु का जन्म होता है। सनातन धर्म व संस्कृति से अच्छा कुछ भी नहीं। लोगों में सद्भावना होनी चाहिए और ईश्वर के प्रति आस्था बनाए रखें। यह बातें प्राचीन शिव मंदिर कटहरा में आयोजित श्री श्री रुद्र महा मृत्युंजय महायज्ञ में प्रवचनकर्ता पंडित रवींद्र पांडेय ने प्रवचन के दौरान श्रोताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब धरती पर धर्म की हानि और अधर्म बढ़ने लगता है तब प्रभु किसी न किसी रुप में धरती पर अवतार लेते हैं। कंश का अत्याचार मां देवकी व पिता वासुदेव पर बढ़ा तो श्रीकृष्ण ने अवतार लिया। अवतार होते ही जेल की ताले खुल गए थे और वासुदेव स्वयं यमुना नदी को पार कर गोकुल नगरी में यशोदा के घर छोड़ आए थे। गोकुल में ही भगवान श्रीकृष्ण ने हजारों राक्षसों का सर्वनाश किया। इसके बाद समय होने पर कंश का भी वध किया था। इस मौके पर संरक्षक मिथिलेश सिंह, अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, ग्राम प्रधान कमलेश सिंह, जितेंद्र यादव, महेंद्र साहनी, प्रमोद चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed