फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   When the young man was cheated in love, he tried to commit suicide

Maharajganj News: प्रेम में धोखा मिला तो युवक ने की आत्मदाह की कोशिश

Fri, 02 May 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 02 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
When the young man was cheated in love, he tried to commit suicide
घुघली। प्रेम में धोखा मिलने के बाद बेलवा टीकर पेट्रोल पंप पर कुशीनगर के एक युवक ने अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

उसे थाने पर ले जाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, कुशीनगर जिले के तरया सुजान थाना क्षेत्र के गढ़हिया फाटक गांव निवासी वाजिद अंसारी को सोशल मीडिया के जरिए करीब एक वर्ष से घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आर्केस्ट्रा की एक नर्तकी से प्रेम हो गया।
विज्ञापन

प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि वह नर्तकी से मिलने उसके गांव पहुंच गया। यहां पहुंचने पर जब नर्तकी उससे प्रेम करने से मुकर गई तो युवक वहां से निकल गया। बाइक में तेल डलवाने के बहाने वह बेलवा टीकर पेट्रोल पंप पर पहुंच गया। बोतल में पेट्रोल भरकर चिल्लाकर अपने प्यार का इजहार करते हुए अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने युवक के हाथ से पेट्रोल की बोतल छीनकर उसे आत्मघाती कदम उठाने से रोक लिया। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह के अनुसार, युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed