{"_id":"69962be24a6cca724902edff","slug":"when-the-moon-was-sighted-people-said-ramadan-mubarak-maharajganj-news-c-7-1-gkp1056-1234432-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दिखा चांद तो लोगों ने कहा-रमजान मुबारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दिखा चांद तो लोगों ने कहा-रमजान मुबारक
विज्ञापन
महराजगंज। बुधवार देर शाम रमजान का चांद आसमान में देख लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। रमजान की दस्तक के बाद पहला रोजा इस्लाम के अनुयायी आज से शुरू करेंगे।
चांद रात होने के बाद सुन्नी कमेटी की तरफ से पहला रोजा आज रखने का एलान किया गया। पहला रोजा रखने की सूचना फैलते ही लोग सहरी और इफ्तार की तैयारी में जुट गए और खरीद के लिए बाजार का रुख किया। रमजान के मद्देनजर सेंवई और मेवा, खजूर की बिक्री कई दिन पहले से प्रारंभ हो चुकी थी। बुधवार देर शाम दिखे चांद के बाद बाजार में फलों की बिक्री भी तेज हो गई।
सदर कोतवाली के पास फलों की दुकान संचालित करने वाले शंभु ने बताया कि चांद रात होने से पहले ही यह तय माना जा रहा था कि पहला रोजा बृहस्पतिवार को होगा। क्योंकि रमजान का चांद एक दिन पहले अरब में देखा जा चुका था। उन्होंने बताया कि बिक्री तो लगभग सभी फलों की हुई लेकिन पपीता, अंगूर की बिक्री सर्वाधिक रही। पपीता 45 रुपये किलो व अंगूर 50 रुपये पाव बिका।
विज्ञापन
इसी तरह सेंवई व खजूर की बिक्री करने वाले कारोबारी असलम ने बताया कि सर्वाधिक बिक्री की बात करें तो किमिया खजूर 300 रुपये किलो की दर से सर्वाधिक बिका। बाजार में वाराणसी के सेंवई की बिक्री सबसे अधिक हुई।