{"_id":"67c45a642feda8832d0b62a9","slug":"when-the-dowry-demand-was-not-met-the-girl-was-thrown-out-of-the-house-after-snatching-her-jewellery-and-clothes-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-143835-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दहेज की मांग पूरी न होने पर जेवर और कपड़ा छिनकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दहेज की मांग पूरी न होने पर जेवर और कपड़ा छिनकर घर से निकाला
Sun, 02 Mar 2025 06:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 02 Mar 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। शहर के कृष्णा नगर वार्ड निवासी एक महिला के ससुराल वालों ने दहेज की डिमांड पूरा नहीं होने पर जेवर और कपड़ा छीनकर घर से निकाल दिया है। कई बार पंचायत करने के बाद भी ससुराल वाले अपने डिमांड पर अड़े रहे। पुलिस ने रविवार को पीड़िता की तहरीर पर पति समेत कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पीड़िता उमेरा खातून ने महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी में दी तहरीर में बताया कि 28 अक्तूबर 2024 को उनकी शादी कुशीनगर जिले के पडरौना थाना क्षेत्र अंतर्गत बडहरागंज निवासी वसीम के साथ हुई थी। शादी के बाद ही वह पति वसीम के साथ विदा होकर ससुराल पहुंची। जहां पर करीब एक सप्ताह तक सब कुछ ठीक रहा। उसके बाद पति और उनके परिजन शादी में कम दहेज मिलने की बात कहकर प्रताड़ित करने लगे। पति और उनके परिजन उनसे दहेज में दो लाख रुपये दिलाने की डिमांड करने लगे। इसकी सूचना मायके में मां को दी।
सूचना मिलते ही पति ने सिर दीवार में लड़ाकर फोड़ दिया। 30 दिसंबर 2024 को पति और परिजन दहेज की मांग करते हुए पहले मारे-पीटे उसके बाद जेवरात और कपड़ा छिनकर घर से खदेड़ दिए। वहीं महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कविता चौहान के अनुसार, मामले में पीड़िता की तहरीर पर पति वसीम के साथ ही अन्य कई परिजनों पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई। संवाद