{"_id":"681125c7286709a2fb05d704","slug":"when-she-got-cheated-in-love-she-consumed-poison-and-made-the-video-viral-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-147994-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्यार में धोखा मिला तो जहर खाकर वायरल किया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्यार में धोखा मिला तो जहर खाकर वायरल किया वीडियो
Wed, 30 Apr 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
परतावल। प्यार में धोखा मिलने पर एक युवक ने जहर खाकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही डीजीपी मुख्यालय लखनऊ ने संज्ञान ले लिया और इसकी जानकारी महराजगंज पुलिस को दी।
लोकेशन से पता चला कि मामला श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र का है। जानकारी होते ही श्यामदेउरवां पुलिस हरकत में आ गई और युवक की तलाश में जुट गई। महज 15 मिनट में ही पुलिस ने युवक के घर का पता लगाकर उसे लेकर सीएचसी परतावल पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को डॉक्टर ने जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद युवक की हालत में सुधार है।
जानकारी के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जमुनिया निवासी एक युवक अपनी मां के साथ श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के महादेवा चौराहे पर किराए के मकान में रहता है। सोमवार की रात करीब 11.12 बजे पर उसने अपने इंस्टाग्राम आईडी से एक वीडियो वायरल किया। वायरल वीडियो में चावल में जहर मिलाया गया था। उसकी पुड़िया भी नीचे रखी गई थी।
विज्ञापन
इसके अलावा अंग्रेजी में लिखा गया था गुड बाय माई फैमिली एंड आल दोस्त और अब जहर खा लिए हैं बस कुछ देर जिंदा रहेंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही डीजीपी मुख्यालय लखनऊ ने संज्ञान लिया। मोबाइल नंबर के आधार पर वहां से महराजगंज पुलिस को सूचना दी गई। बीटीएस से पता चला कि यह पोस्ट श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के महादेवा चौराहे से किया गया है। श्यामदेउरवां पुलिस को जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी मनीष पटेल हमराहियों के साथ महादेवा चौराहे पर पहुंचे।
लोकेशन ट्रेस कर युवक के कमरे पर पहुंची, जहां वह बेहोशी की हालत में मिला। अपनी गाड़ी से सीएचसी परतावल में भर्ती कराया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोशल मीडिया और पुलिस की तेज कार्रवाई से युवक की जान बच गई। फिलहाल युवक की हालत में सुधार है। वहीं इस पूरे घटनाक्रम से परिजन अंजान थे। पुलिस के पहुंचने के बाद उन्हें जानकारी हुई।
चौकी प्रभारी मनीष पटेल के अनुसार, मामला प्रेम संबंधों में तनाव को लेकर हुआ है। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका प्रेमिका से ब्रेकअप हो गया है, जिस वजह से उसने ऐसा कदम उठाया है।