{"_id":"65cf7ef927079230c10375a5","slug":"when-a-woman-was-bitten-by-a-snake-she-reached-the-hospital-holding-her-in-her-hand-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115971-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महिला को सांप ने काटा तो हाथ में पकड़कर पहुंच गई अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महिला को सांप ने काटा तो हाथ में पकड़कर पहुंच गई अस्पताल
Fri, 16 Feb 2024 08:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 16 Feb 2024 08:57 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। एक महिला को सांप ने काटा तो वह सांप को हाथ में पकड़कर इलाज कराने सीएचसी पहुंच गई। जिसे देख अस्पताल आए लोगों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। महिला की हिम्मत देख चिकित्सक भी सन्न रहे। बाद में उन्होंने महिला का उपचार किया।
जानकारी के मुताबिक, भारत नेपाल सरहद से सटे मुसहर बस्ती गेड़हवा निवासी दुलारी देवी (32) किसी कार्य के लिए खेत की ओर गई थी। वह कुछ देर बाद वापस घर की जा रही थी। इसी बीच खेत के मेड पर घास में बैठे एक सांप पर पैर पड़ गया। जिस दौरान सांप ने महिला के दाहिने पैर में काट लिया। उसके बाद महिला उक्त सांप को पकड़ लिया। फिर घर आकर सांप को डब्बे में बंद कर इलाज कराने अस्पताल पहुंच गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अंग्रेस सिंह ने कहा कि महिला का प्राथमिक इलाज चल रहा है। महिला को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। फिलहाल सांप की पहचान नहीं हो पा रही है।