{"_id":"657dbaceafb8a461950b3913","slug":"wheel-chair-placed-in-front-of-emergency-ward-boy-warned-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-11819-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: इमरजेंसी के सामने रखा गया ह्वीलचेयर, वार्ड व्वॉय को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: इमरजेंसी के सामने रखा गया ह्वीलचेयर, वार्ड व्वॉय को चेतावनी
Sat, 16 Dec 2023 08:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 16 Dec 2023 08:27 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल में ह्वीलचेयर नहीं मिलने की समस्या को अमर उजाला ने शनिवार के अंक में यहां तो पीठ पर मरीज, ह्वीलचेयर पर दवा शीर्षक से खबर प्रकाशित किया तो अधिकारियों ने संज्ञान लिया। शनिवार को सीएमएस ने अस्पताल का निरीक्षण किया। मरीजों की भीड़ कम रही। उन्होंने वार्ड ब्वाय को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसी उदासीनता फिर दिखी तो कार्रवाई होनी तय है। इमरजेंसी के पास व्हील चेयर रखवाया गया। मरीजों व तीमारदारों से संवाद कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।
जिला अस्पताल परिसर में शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एपी भार्गव ने अस्पताल में भ्रमण कर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सबसे ओपीडी में भ्रमण कर मरीजों से बातचीत कर बताया कि अस्पताल में पर्याप्त दवा के साथ संसाधन भी उपलब्ध है। अगर कहीं कोई समस्या हो, या कोई बात न सुने तो त्वरित मुझे बताएं। सीएमएस ने कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधा देने की कोशिश की जा रही है। ओपीडी में उन्होंने ह्वीलचेयर रखवाते हुए कर्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों को जरूरत होने पर व्हील चेयर उपलब्ध कराएं। इमरजेंसी में पहुंचे तो वहां गेट पर ही व्हील चेयर रखवाया। उन्होंने वार्ड ब्वॉय को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर फिर से लापरवाही हुई तो कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल आने वाले सभी मरीजों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि अस्पताल में सभी व्यवस्था दुरूस्त कर दी गई है। मरीजों व तीमारदारों ने संवाद कर उनकी समस्याओं को पूछा गया। सभी स्टाफ को चेताया गया है कि दायित्व के प्रति सचेत रहे। लापरवाही होने की दशा में कार्रवाई होनी तय है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से निगरानी की जा रही है।