फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Wheat crop set on fire in protest against molestation

Maharajganj News: छेड़खानी का विरोध करने पर गेहूं की फसल में लगाई आग

Sun, 30 Mar 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 30 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Wheat crop set on fire in protest against molestation
निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने एक व्यक्ति पर छेड़खानी का विरोध करने पर गेहूं की फसल में आग लगाने का आरोप लगाया है। आग से 50 डिस्मिल गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई। इस मामले में पीड़िता ने शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पति की 10 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। करीब दो वर्ष से डिगही निवासी एक शख्स उसके पीछे पड़ा था। रास्ते में आने जाने के दौरान अश्लील हरकत करता था। आरोप है कि शुक्रवार की शाम करीब सात बजे उन्हें अकेला देख छेड़खानी करने लगा। विरोध किया तो धमकी देते हुए गेहूं के खेत में आग लगा दी। इसके चलते खेत में पककर तैयार 50 डिस्मिल गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं पड़ोसी बेचन की भी गेहूं का फसल जलकर राख हो गई है। पीड़िता ने यह भी बताया कि शख्स पहले भी छेड़खानी का विरोध करने पर उनका काफी नुकसान कर चुका है। आरोपी की ओर से लगातार मिल रही धमकी और घटना के बाद से वह काफी डरी हुई हैं। कोतवाली ठूठीबारी थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह के अनुसार मामले में तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed