फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   What I saw for 10 years was a trailer, the real film will be seen after June 4: Keshav

10 साल जो देखा वह ट्रेलर था, असली फिल्म चार जून के बाद दिखेगी : केशव

Sun, 14 Apr 2024 10:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
What I saw for 10 years was a trailer, the real film will be seen after June 4: Keshav
10 साल जो देखा वह ट्रेलर था, असली फिल्म चार जून के बाद दिखेगी : केशव
विज्ञापन

फोटो --
महराजगंज और पडरौना में सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन में बोले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/पडरौना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 10 सालों में जो काम हुए हैं वह तो सिर्फ ट्रेलर हैं। असली फिल्म तो चार जून 2024 के बाद दिखेगी। चुनाव के बाद देश 100 साल आगे जाएगा। विपक्षी दल सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी को हटाने के लिए काम कर रहे हैं, जबकि मोदी देश के गरीबों, महिलाओं, किसानों की परेशानियों को हटाने के लिए काम कर रहे हैं। बहुत कुछ हुआ है और आगे बहुत कुछ करना बाकी है। इसलिए कांग्रेस, सपा और बसपा जैसी पार्टियों से मुक्ति पानी होगी। ये कहना है उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का। वह रविवार को महराजगंज और पडरौना में भाजपा के सोशल मीडिया वॉलंटियर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
महाजगंज में आयोजित सम्मेलन में मौर्य ने कहा कि 52 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोल कर मोदी सरकार ने 34 लाख करोड़ रुपया सीधा लाभार्थियों के खाते में भेजा है। विरोधी इससे तिलमिला गए हैं। क्योंकि उन्हें लूटने का मौका नहीं मिल रहा है। जो लूट रहे हैं वह जेल की हवा खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बड़े बहुमत से एनडीए की सरकार बनानी है। तीसरी बार भाजपा सरकार बनने के बाद एक देश-एक चुनाव को हम अमल में लाएंगे। एक देश-एक चुनाव से विकास प्रभावित नहीं होगा। धन की बर्बादी नहीं होगी। समय के साथ धन भी बचेगा और विकास की भी रफ्तार बढ़ेगी।
विज्ञापन

पडरौना में डिप्टी सीएम ने कहा कि 2014 के पहले देश में कांग्रेस की सरकार थी। सुपर पीएम के रूप में राहुल गांधी सरकार चला रहे थे। उस दौरान देशभर में 12 लाख करोड़ का घोटाला हुआ था। वहीं, उत्तर प्रदेश में 2017 के पहले अखिलेश यादव की सरकार में गुंडों, भू-माफिया को बढ़ावा दिया जा रहा था। उस दौरान नारा दिया गया था कि जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा गुंडा है। अब यूपी में कांग्रेस और सपा ने गठबंधन किया है। समय आ गया है इनसे मुक्ति पाने का। यूपी की 80 सीटों पर कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में सबका साथ-सबका विकास के नारे के साथ देश के हर वर्ग का विकास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed