फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   What glory does my prophet have, every child is sacrificed...

Maharajganj News: मेरे नबी की क्या शान है, बच्चा-बच्चा कुर्बान है...

Sat, 06 Sep 2025 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
What glory does my prophet have, every child is sacrificed...
बारावफात को लेकर सक्सेना चौराहे पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने निकाला जुलूस।
महराजगंज। पूरे जनपद में बारावफात के अवसर पर शुक्रवार को परंपरागत तरीके से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में इस्लामी हरे रंग के रंग-बिरंगे झंडे से सड़क पट गए थे। जुलूस में बच्चा-बच्चा, फूल-फूल या रसूल या रसूल, नारा-ए-तकबीर...अल्लाहो अकबर, मेरे नबी की क्या शान है, बच्चा-बच्चा कुर्बान है आदि नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

जनपद के पनियरा, फरेंदा, नौतनवा, घुघुली, सिसवा, मिठौरा, निचलौल, सिंदुरिया आदि स्थानों पर बारावफात का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। महराजगंज नगर में हामिद नगर स्थित छोटी मस्जिद से बारावफात का जुलूस नगर चौराहे से होकर एलआईसी ऑफिस पर गया और वहां से अमरुतिया, चौक रोड पर गबडुआ होते हुए पनेवा पनेई, लेदवा आदि ग्राम सभा के जुलूस के साथ जिला उद्योग केंद्र पहुंचा।
विज्ञापन

फिर फरेंदा रोड होते हुए तहसील गेट स्थित पुरानी मस्जिद के पास आकर समाप्त हो गया। आगे चलने वाले मुस्लिम समुदाय के लोग नारा-ए-तकबीर की सदाएं बुलंद करते हुए जा रहे थे। अकीदतमंदों ने मिलाद की महफिल सजा कर इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंदुरिया स्थित मदरसा हुसैनिया फैजुल उलूम में परसामीर, पतरेंगवा, पिपरा कल्याण, परसाचक गोबरही, अमतहा का जुलूस सिंदुरिया चौराहे पर आया। यहां से मिलन होने के बाद सिंदुरिया स्थित मदरसे पर गया। इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। उनकी शान में नात शरीफ (धार्मिक गीत) पढ़ा गया। अंत में सलाम पढ़कर सभी लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को बारह रव्विल उल अव्वल की मुबारकबाद पेश की। इस अवसर पर सदर अलीराजा खान, प्रबन्धक शहाबुद्दीन अंसारी, दब्बीर हसन, शाकिर अली, निजामुद्दीन खान, समसुद्दीन अंसारी, शहीद अंसारी व अन्य उपस्थित रहे।
खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, पैगंबर मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश के अवसर पर अकीदत के साथ जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर्व मनाया गया। सीमावर्ती गांव के हरदी डाली, खनुआ, कैथवलिया उर्फ बरगदही, आराजी सरकार उर्फ बैरियहवा, शेखफरेदा, गनवरिया, सुकरौली उर्फ अरघा व महुअवा सहित कई अन्य गांवों के युवा जुलूस में शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर खनुआ चौकी प्रभारी विजय कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। इस दौरान मुहम्मद कलामुद्दीन अंसारी, जमाल व अन्य मौजूद रहे। परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार नौतनवा ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में बारावफात ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
मदरसा दारूल उलूम अहले सुन्नत यार अल्विया फैजुर्रसूल नौडिहवा के प्रधानाचार्य मौलाना महफूज आलम मिस्वाही के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने जुलूस निकाल कर मुहम्मद साहब के जन्मदिन पर लोगों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इसी क्रम में मदरसा गौसिया अनवारूल उलूम प्राथमिक विद्यालय महुलानी, निपनिया, बिषखोप, हरलालगढ, मरजादपुर, शिवपुरी, परसामलिक, कोहरगड्डी, सगरहवा, अमहवा, पड़ौली, झिंगटी, रतनपुर, चकदह, सूर्यपूरा आदि गांवों के मदरसों पर मुस्लिम समुदाय के साथ हिन्दू धर्म के लोगों ने बढ़-चढ़ कर ईद-मिलादुन्नबी का पर्व मनाया। इस मौके पर जेडी अंसारी, महबूब अली,असलम, रिजवान अहमद, मकसूद अहमद, समसी आलम व अन्य मौजूद रहे।
सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, मदरसा अरबिया अताउर्रसूल मस्जिदिया टोला, मदरसा अजीजिया मिस्कारी मुहल्ला सहित कस्बे के मदरसों के बच्चों व नगर के युवाओं ने राष्ट्र प्रेम के जज्बे के साथ बारावफ़ात का जुलूस निकाल कर नगर का भ्रमण किया। इस अवसर पर मदरसा गौसिया अहले सुन्नत अनवारुल उलूम ग्रामसभा गेरमा, मदरसा अरबिया फैजान उल रसूल ग्राम सभा हरपुर पकड़ी, मदरसा कुइयां एवं मदरसा बेलवा चौधरी व अन्य शामिल रहे।

अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, पड़रहवा गांव से बारावफात के अवसर पर बाइक जुलूस निकाला गया। आगे मैजिक पर रखे डीजे साउंड से नात शरीफ बजाते, उसके पीछे टेंपो और मोटरसाइकिल सवार चल रहे थे। सभी वाहनों पर हरे रंग का झंडा बांधा गया था। जुलूस महुआरी, मुड़ेहरा, गजरही, गजरहा चौराहा, चमैनिया उर्फ भेड़ही बनवाटारी होते हुए लौटा। इस अवसर पर मौलाना शब्बीर, मौलाना सिराजुद्दीन, सद्दाम अली, अब्दुल वहद, हाफिज अतहर हुसैन, मोहम्मद अली व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed