फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Were coming home to celebrate Diwali, got injured in an accident on the way

दीपावली मनाने आ रहे थे घर, रास्ते में हादसे में हो गए घायल

Sun, 23 Oct 2022 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Were coming home to celebrate Diwali, got injured in an accident on the way
घायल गुलशन के घर बैठी पत्नी नीरा, बहन राजमति व अन्य। - फोटो : MAHARAJGANJ
दीपावली मनाने आ रहे थे घर, रास्ते में हादसे में हो गए घायल
विज्ञापन

जिले के नौ लोगों को मध्य प्रदेश के रीवा में हुई दुर्घटना में आई है चोट
महराजगंज। मध्य प्रदेश के रीवा में हुए सड़क हादसे में जिले के नौ लोग घायल हुए हैं। सभी सिकंदराबाद से दीपावली मनाने गांव आ रहे थे। घायलों को रीवा में ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में सेमरा राजा गांव के युवक भी शामिल हैं। वहां के प्रधान ऋषिराज घायलों का हालचाल जानने के लिए मौके पर पहुंच गए हैं। उनके अनुसार घायलों की स्थिति ठीक है।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात सिकंदराबाद से गोरखपुर के लिए चली बस रीवा में झिरिया टोल प्लाजा के पास सोहागी में गिट्टी से लदी ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में घटनास्थल पर ही 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 अन्य घायल हो गए। घायलों में महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के सेमरा राजा गांव के मुकेश (32), शिव परसन (38), ऋषिकेष उर्फ गुलशन राय (37) एवं श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मंगलपुर के मनीष (21) शामिल हैं। इनके हाथ और सिर में चोट आई है।
विज्ञापन

घायल मुकेश के पिता विजयी ने बताया कि बेटे को मामूली चोट आने की सूचना मिली है। ऋषिकेश के पिता वीर बहादुर ने कहा कि बेटा गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना ने दीपावली का त्योहार फीका कर दिया। सेमरा राजा गांव की रहने वाली नीरर ने बताया कि उसके पति गुलशन सिकंदराबाद में पेंटिग का काम करते हैं। हादसे की सूचना पर गुलशन की बड़ी बहन राजमति घुघली क्षेत्र के श्रीनगर से भाई के घर पहुंची तो छोटी बहन श्रीमति पकड़ी गांव के सेमरा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
चार माह पहले गए थे हैदराबाद
- सिंदुरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर कोर्ट निवासी चंद्रशेखर (25) और अटल भारती (23) भी दुर्घटना में घायल हुए हैं। दोनों ने मोबाइल फोन से संपर्क कर बताया कि इलाज कराने के बाद घर आ रहे हैं। चंद्रशेखर और अटल भारती चार महीने पहले हैदराबाद में मजदूरी करने गए थे। जिले के तीन अन्य लोग भी हादसे में घायल हुए हैं। उन्हें मामूली चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed