{"_id":"62239d683fa23c6b19718b26","slug":"welcome-to-the-visit-to-tell-the-history-of-the-pharmacy-s-journey-maharajganj-news-gkp4290159108","type":"story","status":"publish","title_hn":"फार्मेसी के सफर का इतिहास बताने पहुंची यात्रा का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फार्मेसी के सफर का इतिहास बताने पहुंची यात्रा का स्वागत
विज्ञापन

नौतनवां। दादा गुरु की 119 वीं जयंती के उपलक्ष्य में फार्मेसी शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से दिल्ली से बनारस के लिए निकली जागरूकता यात्रा विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण करते हुए नौतनवां स्थित राजीव गांधी कॉलेज आफ फार्मेसी में पहुंची।
डायरेक्टर डॉ. शोभा राम साहू ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल फार्मेसी के छात्रों ने विद्यालय में मौजूद बच्चों को जानकारी देते हुए फार्मेसी के इतिहास से जुड़े वर्तमान तक के सफर, संघर्ष और महत्व के बारे में विस्तार से बताया। यात्रा का संचालन कर रहे डॉ. शिव शंकर पांडेय ने बताया कि विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से निकली यह यात्रा भ्रमण के बाद 6 मार्च को बीएचयू पहुंचेगी।
यहां फार्मेसी के जनक डॉ. एम एल श्रॉफ को श्रद्धांजलि अर्पित कर समाप्त होगी। इस दौरान छाया राठौर साहू प्रविंद सिंह, शनि श्रीवास्तव, हरेंद्र प्रसाद, अमित त्रिपाठी, रामचंद्र भारती, यास्मीन बानो, आरजू खान आदि शिक्षक उपस्थित रहे।