फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Weighing slow at paddy purchasing centers, farmers upset

धान क्रय केंद्रों पर तौल धीमी, किसान परेशान

Tue, 07 Dec 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Weighing slow at paddy purchasing centers, farmers upset
ाधन सहकारी समिति महुअवा अड्डा क्रय केंद्र पर तौल कराते हुए सचिव व किसान।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
धान क्रय केंद्रों पर तौल धीमी, किसान परेशान
विज्ञापन

परसौनी धान क्रय केंद्र पर रहा सन्नाटा, प्राइवेट केंद्रों पर किसान करा रहे तौल
लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। क्षेत्र में धान खरीद केंद्रों पर किसानों को उपज की कीमत पाने के लिए नाको चने चबाने पड़ रहे हैं। यही वजह है सरकारी धान खरीद केंद्रों पर तौल की प्रगति धीमी है। मंगलवार को धान क्रय केद्रों का जायजाल लेने पर कई केंद्रों पर सन्नाटा पसरा था।
लक्ष्मीपुर क्षेत्र में 22 स्थानों पर धान क्रय केंद्र स्थापित हैं। इनमें सहकारी समिति बेलवा, लक्ष्मीपुर, सिंहपुर थरौली, रानीपुर, बैरवा बनकटवा, राजमंदिर खुर्द, धोतिअहवा, राजपुर खुर्द, बेलवा, विशुनपुर कुर्थीया, भगीरथपुर, रामनगर, मानिक तलाब, बरगदवा मधुबनी, परसौनी, भरपुरवा, पकरडीहा आदि शामिल हैं। धान क्रय केंद्र परसौनी पर तौल नहीं हो रहा था। कुछ लोग मौजूद रहे, लेकिन नाम पूछने पर किसी ने नहीं बताया। कोई जिम्मेदार भी नहीं था।
विज्ञापन

सरधीरा क्षेत्र के किसान मोहन, सुरेश, प्रह्लाद, रामजीवन ने बताया कि सरकारी धान क्रय केंद्र पर वह तौल कराने नहीं जा रहे हैं। क्योंकि केंद्र प्रभारी परेशान करते हैं। किसानों ने बताया कि तौल के पहले सहज सेवा केंद्र पर ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। उसके बाद केंद्र पर जाने पर धान की गुणवत्ता की जांच नमी मापक मशीन से की जाती है, तब तौल होता है। तब जाकर 1940 रुपये की दर से खाते में रकम आएगी। बेचे हुए धान की धनराशि खाते में कब आएगी, इसकी गारंटी नहीं है। जबकि निजी दुकानदारों के वहां किसान 1500 रुपये में बिना कटौती के तौल करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान राधेश्याम, अखिलेश, उमाशंकर शुक्ल के बताया कि वह निजी दुकानों पर धान का दाम बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। इस बाबत खंड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ब्लॉक में 22 धान क्रय केंद्र संचालित हैं। रानीपुर, बैरवा बनकटवा व सिंहपुर थरौली क्रय केंद्र की जांच करने पर वहां लक्ष्य के सापेक्ष तौल की प्रगति काफी कम पाई गई है। सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अधिक से अधिक किसानों के धान का तौल सुगमता से कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed