{"_id":"69348e43c735106ec50268cd","slug":"we-urge-you-to-submit-the-sir-form-on-time-maharajganj-news-c-7-1-gkp1056-1157808-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मेडिकल संचालक पर हमले के आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मेडिकल संचालक पर हमले के आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम खोस्टा में मेडिकल संचालक पर धारदार हथियार से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। घटना शुक्रवार की है। सूरज ने बीच सड़क पर फार्मेसी संचालक राजकुमार प्रजापति पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने भी आरोपी को पकड़ने में मदद की थी। घायल को पहले जिला अस्पताल और फिर हालत गंभीर होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।