{"_id":"67fd628f684abf26250fe4ce","slug":"we-resolved-to-build-the-india-of-baba-sahebs-dreams-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-146912-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प
Tue, 15 Apr 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 15 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर एकडंगा में डॉ.भीम राव आंबेडकर के जयंती पर निकाला गया जुलुस।
महराजगंज। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती सोमवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही झांकी और जुलूस निकलने लगे, जिसका सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। इस मौके पर अलग-अलग स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भंडारों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग किया।
जिला मुख्यालय पर आंबेडकर पार्क में विधायक सदर जयमंगल कन्नौजिया, जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पलता मंगल ने माल्यार्पण किया। कलक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम के दौरान डॉ. भीमराव आंबेडकर को स्मरण किया गया। भाजपा कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
वरिष्ठ भाजपा नेता बृजेंद्र नाथ त्रिपाठी, गौतम तिवारी और भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बलराम दुबे ने डॉ. आंबेडकर के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। पिपरा रसूलपुर में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर देहात मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर तिवारी, आकाश गुप्ता, वीरेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में महराजगंज के अग्रवाल अतिथि भवन में भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर विचार गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी गोरखपुर सुरेश कुमार गौतम रहे। जिलाध्यक्ष नारद राव, तबारक हुसेन ने अपने विचार व्यक्ति किए। उधर, कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व चेयरमैन जय प्रकाश लाल ने की। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने की। बाबा साहब ने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से होने वाली सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। इस अवसर पर अमरनाथ यादव, सत्यभामा सिंह, यज्ञ दत्त पासवान, शत्रुघ्न कनौजिया मौजूद रहे।
खुटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सदर ब्लाॅक के राम भजन आंबेडकर विद्यालय मुड़िला बाजार के परिसर में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नगर और क्षेत्र के कार्यालयोंं, विद्यालय में सभा व रैली निकालकर बाबा साहब की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गईं। कस्बे के महात्मा गांधी इंटर कालेज में भी छात्रों और शिक्षकों ने बाबा साहब की जयंती धूमधाम से मनाई।
परतावल प्रतिनिधि के अनुसार आंबेडकर जयंती के अवसर पर नगर पंचायत परतावल में नगर भ्रमण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिला पंचायत सदस्य राज नरायन ने किया। मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया, पिपरा कल्याण, परसामीर, पिपरा नरायन, मिठौरा बाजार, भागाटार, पकड़ियार बुजुर्ग, पतरेंगवा, मोहनापुर, नरायनपुर, आदि ग्राम सभाओं में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। वहीं बौद्ध समाज के अनुयायियों ने सोमवार को जुलूस निकाला।
ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार, आंबेडकर जयंती पर बरगदवां स्थित इंदर प्रसाद चौधरी जनजातीय आदर्श इंटरमीडिएट काॅलेज व ठूठीबारी स्वामी विवेकानंद इंटरमीडिएट काॅलेज में धूमधाम और श्रद्धा के साथ जयंती मनाई गई। चिउटहां प्रतिनिधि के मुताबिक सिसवा बाजार विकासखंड के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर एकडंगा एवं ग्राम सभा मथनिया में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शोभायात्रा की अगुवाई ग्राम सभा लक्ष्मीपुर एकडंगा के प्रधान अमेरिका प्रसाद ने की।
सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत से समाजवादी पार्टी के बैजू यादव ने अपने कैंप कार्यालय पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर चित्र पर माल्यार्पण किया। अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह पाण्डेय ने अपने विचारों को व्यक्त किया। इसके अलावा खनुआ, शेख फरेंदा, कैथवलिया उर्फ बरगदही, हरदीडाली गांव में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अड्डा बाजार/पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार, आंबेडकर जयंती धूमधाम से निकाली गई।