फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   We all have the biggest responsibility in the development of Hindi language.

Maharajganj News: हिंदी भाषा के विकास में सबसे बड़ी जिम्मेदारी हम सभी की है

Sun, 15 Sep 2024 05:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
We all have the biggest responsibility in the development of Hindi language.
दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में हिंदी दिवस पर गोष्ठी आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शब्दों का अधिकाधिक ज्ञान व उच्चारण की शुद्धता ही हमें किसी भी भाषा में पारंगत बना सकती है। हिंदी भाषा के विकास में सबसे बड़ी जिम्मेदारी हम सभी की है। संस्कृत भाषा से उत्पन्न होने के कारण हिंदी का शब्द भंडार अतिविशाल है। इसमें हर भाव व विचार को प्रकट करने के लिए,सही और सटीक शब्द है।
उक्त बातें जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डाॅ. राणा प्रताप तिवारी ने कही। वह दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में हिंदी दिवस पर गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। शिक्षक रामसुखी यादव ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों के बाद भी हिंदी पूर्ण रूप से राष्ट्रभाषा के शिखर से वंचित है। मात्र उसे राजभाषा का दर्जा संवैधानिक रूप से प्राप्त है।
विज्ञापन

जगदंबिका सिंह ने कहा कि हिंदी व्यक्तित्व विकास में सहायक है। डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि हिंदी विश्व की अग्रणी भाषाओं में से एक है। इसमें विपुल साहित्य भंडार एवं शुद्ध व्याकरण से भरपूर है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सुनील कुमार, अमृता सिंह, विनोद कुमार यादव, अक्षय कुमार अग्निहोत्री, मनोज कुमार, दुर्गेश कुमार, ध्रुव नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed