फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ways to increase the income reported to the pradhans

प्रधानों को बताए गए आय बढ़ाने के तरीके

Thu, 26 Apr 2018 12:58 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 26 Apr 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ways to increase the income reported to the pradhans
प्रधानों को बताए गए आय बढ़ाने के तरीके - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज।  जिला रिसोर्स प्रशिक्षण संस्थान चौपरियां में बुधवार को सदर विकास खंड के सभी ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायत विकास योजना का दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्याशाला का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायतों के आय का स्रोत बढ़ाने के बारे में जानकारी दी गई।  
विज्ञापन


मुख्य अतिथि मंडलीय उप निदेशक पंचायती राज समरजीत यादव ने कहा कि गांव के विकास के लिए सबसे जरूरी है कि गांव में आय के स्रोत बढ़ाए जाएं। इसके लिए ग्राम पंचायतों की पोखरी का पट्टा किया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायतों के आय का स्रोत बढ़ाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्टेट रिसोर्स ग्रुप के प्रशिक्षक शैलेश पांडेय ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में टाक्स फोर्स कमेटी का गठन किया गया है। इन सदस्यों द्वारा गांव के लोगों के साथ ग्राम प्रधान बैठक कर गांव के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करें। ग्रामीणों से वार्ता कर गांव के विकास के लिए शासन की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में चर्चा किया जाए। ट्रेनर प्रदीप जायसवाल ने गांव के विकास के लिए संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।  दिव्यांसू श्रीवास्तव ने कहा कि डीएम ने निर्देश दिया है कि गांव में जो भी झाडियां हैं, उसे साफ कराया जाए और नियमित गांव में सफाई कार्य जारी रहे। जिससे गांव के  लोगों को जेई व एईएस से बचाव किया जा सके। इस मौके पर डीपीआरओ आरएन यादव, कल्पना शुक्ला, ग्राम प्रधान अजय धर दूबे, आशा, मीना, कौशल्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed