फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Wave of happiness in Nepal tourism industry after Modi becomes Prime Minister

Maharajganj News: मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर नेपाल पर्यटन उद्योग में खुशी की लहर

Fri, 14 Jun 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 14 Jun 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Wave of happiness in Nepal tourism industry after Modi becomes Prime Minister
भैरहवा/सोनौली। पोखरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान होटल कारोबारी दुर्गा प्रसाद पांडेय ने कहा कोविड के बाद से ही नेपाल की आर्थिक स्थिति बहुत बुरे दौर से गुजर रही है, रोजाना सैकड़ों युवा देश छोड़ कर रोजगार के लिए विदेश का पलायन कर रहे हैं। भारतीय पर्यटकों की नेपाल में बढ़ती संख्या के कारण यहां के पर्यटन से जुड़े लोगों को संजीवनी और रोजगार दे रहा है।
विज्ञापन

नेपाल पर्यटन से जुड़े लोग इसका श्रेय भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे रहे हैं। उनको विश्वास है मोदी के तीसरे कार्यकाल के दौरान नेपाल में भारतीय पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पोखरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान होटल कारोबारी दुर्गा प्रसाद पांडेय ने कहा कि 2014 के बाद भारत के प्रधानमंत्री के नेपाल दौरे के दौरान धार्मिक पर्यटन में बहुत बड़ा इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

भारतीय पर्यटक पहले पशुपतिनाथ मंदिर तक सीमित थे। अब वह मुक्तिनाथ, लुंबिनी और जनकपुर बड़ी संख्या में आने लगे हैं। सिद्धार्थ होटल एसोसिएशन भैरहवा के अध्यक्ष सीपी श्रेष्ठ ने बताया 2014 से बौद्ध सर्किट, रामायण सर्किट, शिव सर्किट को पंख लगे। इसके चलते नेपाल में भारतीय पर्यटकों की धार्मिक यात्राएं बढ़ गईं हैं। नेपाल भारत मैत्री केंद्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि भारतीय प्रधानमंत्री की पर्यटन से दोनों देशों की जनता को जोड़ने की योजना कारगर होती दिख रही है। मोदी नेपाल के जिस-जिस धार्मिक पर्यटन स्थल पर गए, वहां भारत के पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed