फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Water was released into the canal from Maa Banailia Rohin Barrage.

Maharajganj News: मां बनैलिया रोहिन बैराज से नहर में पानी छोड़ा गया

Fri, 12 Dec 2025 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Water was released into the canal from Maa Banailia Rohin Barrage.
परसामलिक। नौतनवा ब्लॉक के रतनपुर मिश्रवलिया में स्थित मां बनैलिया रोहिन बैराज पर सिंचाई विभाग की तरफ से बृहस्पतिवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने पूजा पाठ के बाद सिंचाई के लिए निकली मुख्य नहर के रेगुलेटर का बटन दबाकर नहर में पानी छोड़ा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि बैराज का निर्माण डबल इंजन की सरकार ने क्षेत्र के हजारों किसानों के फसलों की सिंचाई के लिए कराया है। 150 करोड़ की लागत से बने मां बनैलिया बैराज से लक्ष्मीपुर ब्लॉक तक निकली नहर से 65 गांव के 16 हजार किसानों के फसलों की सिंचाई होगी। किसान अब अच्छी पैदावार का उत्पादन कर सकेंगे। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हमारी सरकार तत्पर है। महाव नाले की सफाई कराकर हमारी सरकार ने किसानों की समस्याओं का समाधान किया है। रबी के फसल की पहली सिंचाई के लिए किसान काफी परेशान थे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, सहायक अभियंता वृजेश कुमार, मुकेश कुमार, उमेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान बैजनाथ यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed