{"_id":"629121d8f8dbe516c8178b46","slug":"water-problem-in-five-wards-maharajganj-news-gkp43837759","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य चौराहे पर टूटी पाइप लाइन, पांच वार्डों में जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य चौराहे पर टूटी पाइप लाइन, पांच वार्डों में जलापूर्ति ठप
विज्ञापन
सड़क पर बहा पानी, पांच वार्डों में पेयजल के लिए हाहाकार
महराजगंज। नगर के सक्सेना चौक पर पेयजल आपूर्ति वाली पाइप के टूट जाने से चौराहे पर न सिर्फ पानी बहने लगा, बल्कि पांच वार्डों की जलापूर्ति भी ठप हो गई। इससे लगभग पांच हजार की आबादी प्रभावित हुई। इन वार्डों में दिन भर पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। सूचना पर पहुंचे पालिका व जलकल के कर्मियों ने पानी की आपूर्ति को बंद कराते हुए मरम्मत शुरू कराई। जिम्मेदारों का कहना था कि देर रात तक जलापूर्ति के बहाल होने की संभावना है।
नगर पालिका की ओर से तीन टंकी के माध्यम से 25 वार्डों में जलापूर्ति कराई जाती है। शिवनगर की टंकी से जहां सात वार्डों में आपूर्ति होती है, वहीं इंदिरा नगर की टंकी से 13 वार्डों में आपूर्ति की जाती है। नगर पालिका गेट पर स्थित मोटर से भी नगर के इंदिरा नगर, लोहिया नगर, वीरबहादुर नगर, सुभाषनगर व हमीद नगर में पेयजल आपूर्ति होती है। इसकी पाइप लाइन सक्सेना चौक के पास से गुजरी है। शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे सक्सेना चौक के पास पानी का रिसाव होने से थोड़ी ही देर में सड़क पर पानी भर गया। वार्ड में आपूर्ति ठप होने से जहां वार्ड में रहने वाले रंजीत, अमित, राजकुमार समेत अन्य ने बताया कि उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उनका कहना था कि आए दिन उत्पन्न होने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान ढूंढना चाहिए। पाइप टूटने की सूचना पर पहुंचे पालिका के कर्मियों ने पाइप को दुरुस्त कराने की दिशा में पहल प्रारंभ कर दी। पालिका के मिस्त्री मरम्मत में जुटे हुए थे।
---------------------------------
फाइबर डालने की वजह से पाइप लाइन टूटने की आशंका
नगर में एक निजी नेटवर्क कंपनी की ओर से फाइबर डालने का कार्य किया जा रहा है। जिम्मेदारों का मानना है कि खुदाई के दौरान ही पाइप लाइन के टूटने से यह समस्या आई है।
विज्ञापन
------------------------------------
मरम्मत के लिए हुई खुदाई से जाम से जूझे लोग
सक्सेना चौक पर हो रहे रिसाव को सही करने के लिए पालिका के कर्मियों ने जो खुदाई कराई थी, उसकी वजह से दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। भीड़ की वजह से छोटे से लेकर बड़े वाहन को वहां से निकलने में काफी समस्या आई। यातायात पुलिस को भी व्यवस्था के संचालन में काफी जद्दोजहद करना पड़ा।
-------------------------------
सक्सेना चौक पर पाइप लाइन के टूटने से पांच वार्डों में जलापूर्ति ठप हुई है। पाइप लाइन की मरम्मत कराई जा रही है। देर रात तक पानी की आपूर्ति के बहाल होने की संभावना है।
- कृष्णगोपाल जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष