फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Water level of Mahav Nala is a danger mark

महाव नाला का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचा

Sat, 29 May 2021 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Water level of Mahav Nala is a danger mark
महाव नाला का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचा
विज्ञापन

ठूठीबारी/बरगदवां(महराजगंज)। बुधवार की रात से हो रही बारिश से महाव नाला का शनिवार सुुुबह जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया। बरगदवा व परसा मलिक क्षेत्र में पिछले वर्ष तबाही मचाने वाला महाव नाले के भयावह रूप को देखकर इसके समीप बसे दर्जनों गांवों के किसान बांध टूटने की आशंका से सहम गए हैं।
दर्जनों की संख्या में किसान खेतों के सामने तटबंध पर नजर बनाए हैं। किसान हरिराम यादव, फेकू सहानी, पवन दुबे, नारद, रामनाथ, राजेश नायक, दिनेश श्रीवास्तव, लकी यादव, कयामुद्दीन राईन आदि का कहना है कि लगातार बारिश होने से महाव का जलस्तर बढ़ गया है। नाले में पानी का दबाव तेज होने के कारण दोपहर तक तटबंध के बराबर पानी बहने लगा। इस वर्ष महाव में सिल्ट सफाई का काम भी नहीं हुआ है न ही मरम्मत हुई। ठूठीबारी क्षेत्र के चंदन व झरही नदी खतरे के निशान तक पहुंच गई है। नदी किनारे गांवों में निवास कर रहे लोगों परेशान हैं।
विज्ञापन

रपटा पुल पर जलभराव, आवागमन प्रभावित
खनुआ। बारिश से क्षेत्र के नौतनवां-शेख फरेंदा मार्ग पर स्थित रजिया घाट चौराहे के पास डांडा नदी पर बने रपटा पुल पर पानी भर गया है। इससे करमहिया, शेख फरेंदा, केवटिया आदि गांव के लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया है। करमहिया, शेख फरेंदा, केवटलिया आदि तीन तरफ से नदी से घिरा गांव है। एक तरफ नेपाल सीमा है। सुनील, रवि कुमार, कमलेश, जयराम, पितंबर, शिवशंकर यादव, रामकिशुन, दिनेश आदि ने बताया कि बरसात में जब रपटा पुल पर पानी भर जाता है तो दिक्कत होती है। ग्राम प्रधान महेंद्र यादव ने बताया कि पुल पर पानी भर जाने से आवागमन में परेशानी हो रही है। पुल ऊंचा बनाने के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed