फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Water leakage in the multipurpose hall, DM expressed displeasure

Maharajganj News: मल्टीपरपज हॉल में पानी का रिसाव, डीएम ने जताई नाराजगीा

Sat, 27 Dec 2025 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Water leakage in the multipurpose hall, DM expressed displeasure
महराजगंज। जिला क्रीड़ा स्टेडियम का जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेडियम परिसर में स्थित मल्टीपरपज हॉल, सिंथेटिक ट्रैक, वालीबॉल कोर्ट, टेनिस कोर्ट सहित अन्य खेल सुविधाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान मल्टीपरपज हॉल में पानी के रिसाव की शिकायत सामने आने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था यूपीसीडको के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) को पानी के रिसाव की समस्या को ठीक कराने के निर्देश दिए। साथ ही यह स्पष्ट किया कि इस प्रकार की लापरवाही किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है। मल्टीपरपज हॉल में बैडमिंटन खिलाड़ियों को खेलते समय हो रही असुविधा को देखते हुए जिलाधिकारी ने वहां लगी लाइटों के स्थान परिवर्तन के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed