फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Water jam at Road - people Face hardshop

गांव में सड़क पर जलभराव से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ी

Mon, 30 May 2022 12:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Water jam  at Road - people Face hardshop
सड़क पर जलभराव से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत टेढ़ी में बुद्ध विहार से रोहिन नदी तक सड़क पर जलभराव हो गया है। इससे करीब 5 हजार ग्रामीणों को आवागमन में मुश्किलें हो रही हैं। ग्रामीणों ने मार्ग के किनारे करीब एक किमी नाली बनाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।
ब्लॉक मुख्यालय से 15 किमी दूरी पर स्थित टेढ़ी गांव की कुल जनसंख्या करीब 8 हजार है। भौगोलिक दृष्टि से अतिपिछड़ा गांव टेढ़ी में कुल पांच राजस्व ग्राम कांधपुर, ब्रह्मपुर व बेलौहा, गंगापुर व टेढ़ी खास शामिल हैं। ग्रामीणों ने बताया कि टेढ़ी खास के बुद्ध विहार से रोहिन नदी मार्ग की दूरी करीब एक किमी है। आधी दूरी तक इंटरलॉकिंग हुई है, जबकि आधा कच्चा मार्ग है। मार्ग के किनारे नाली नहीं होने से हल्की बरसात में भी जलभराव हो जाता है। इस मार्ग पर करीब 50 से ज्यादा मकान बने हैं। इस मार्ग के किनारे बने आवास में रहने वाले लोगों को जलभराव से मुश्किलें उठानी पड़ती हैं।
विज्ञापन

गांव के अखिलेश पाल व आकाश कुमार ने बताया कि हल्की बरसात में भी बुद्ध विहार से रोहिन नदी की तरफ जाने वाले मार्ग पर जलभराव हो जाता है। ग्राम प्रधान कुसमवती ने बताया कि बुद्ध विहार से रोहिन नदी मार्ग पर नाली निर्माण का प्रस्ताव बना कर ब्लाक मुख्यालय को भेजा गया है। धन स्वीकृत होते ही नाली निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक गांव से नाली, सड़क, पेयजल आदि सुविधाओं को मुकम्मल करने के निर्देश दिए गए हैं। नियमानुसार टेढ़ी गांव का विकास किया जा रहा है। -अमरनाथ पांडेय, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed