{"_id":"64a08011e9b07668050ddfba","slug":"water-filled-in-100-acres-of-fields-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-1083-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महाव नाले पर बन रहे पुल के पास टूटा तटबंध, 100 एकड़ खेतों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महाव नाले पर बन रहे पुल के पास टूटा तटबंध, 100 एकड़ खेतों में भरा पानी
Sun, 02 Jul 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
झिंगटी गांव के सिवान में बह रहा महाव नाला का पानी ।संवाद
फोटो
नेपाल में बारिश से महाव नाला खतरे के निशान से दो फीट ऊपर, किसान परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नेपाल व जिले में दो दिनों से हो रही बारिश से महाव नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। झिंगटी गांव के पास महाव नाले पर बन रहे पुल के पास तटबंध टूट गया। इससे 100 एकड़ खेतों में पानी घुस गया। खेतों में रोपी गई धान की फसल डूब गई। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। उनमें आक्रोश है। 15 जून तक पुल बन जाना था, लेकिन सिंचाई विभाग इसे एक जुलाई तक पूरा नहीं कर पाया।
जानकारी के अनुसार, तीन वर्षों से भारत-नेपाल सीमा पर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क निर्माण के बाद महाव नाला पर पुल बन रहा है। इसी दौरान निर्माणाधीन पुल के ठेकेदार ने आने-जाने के लिए तटबंध को झिंगटी गांव के सामने कटवा दिया था। इसे समय रहते सिंचाई विभाग ने सही नहीं कराया। परिणाम स्वरूप शुक्रवार की सुबह से हो रही बारिश से महाव के जलस्तर में वृद्धि होते ही झिंगटी गांव के पश्चिमी तटबंध के रास्ते पानी व सफेद सिल्ट उड़ेल दिया। इससे 100 एकड़ फसल में जलभराव हो गया।
किसान लल्लू साहनी, गुलाब, पवन, राजकुमार, बृजेश, कतवारू आदि ने प्रशासन से कटान स्थल को भरने की मांग की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एडीएम डाॅ. पंकज कुमार वर्मा, एसडीएम नौतनवां मुकेश कुमार सिंह ने महाव नाले का निरीक्षण किया। नौतनवां के एसडीएम ने बताया कि जेसीबी लगाकर कटान स्थल को सही कराया जा रहा है।