फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Water accumulates on the road due to the lack of a drain; traders and passersby face inconvenience.

Maharajganj News: नाली का निर्माण नहीं होने से सड़क पर लगा पानी, व्यापारी व राहगीर परेशान

Sat, 04 Jul 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Water accumulates on the road due to the lack of a drain; traders and passersby face inconvenience.
कीचड़ से सनी सड़क।  
बड़हरा-बरईपार मार्ग पर रानीपुर रजवाहा नहर के पास सड़क पर लगा पानी
विज्ञापन

हल्की बारिश में भी बढ़ जाती है लोगों की परेशानी

महराजगंज। श्यामदेउरवां चौराहा स्थित बड़हरा-बरईपार मार्ग पर नए पुल का निर्माण किया गया है। इसकी वजह से सड़क नीची हो गई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण रानीपुर रजवाहा नहर के पास सड़क पर पानी भर गया है। इस वजह से आसपास के दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। साथ राहगीरों को भी परेशानी हो रही है।

जानकारी के अनुसार, सड़क पर पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है लेकिन किनारे नाली का निर्माण नहीं कराया गया। ऐसे में हल्की बारिश में भी पुल के पास सड़क पर पानी जमा हो जा रहा है। बड़हरा बरईपार, सोनकटिया समेत आसपास के दर्जनभर गांवों के लोग रोजमर्रा के कार्यों के लिए इसी मार्ग से श्यामदेउरवां चौराहे पर आते-जाते हैं। वैकल्पिक रास्ता नहीं होने के कारण लोगों को जलभराव के बीच से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

इस सड़क पर कई बार बाइक सवार फिसलकर घायल हो चुके हैं। लोग पानी भरे मार्ग के कारण बाजार आने से बच रहे हैं। वहीं व्यापारियों ने कहा कि जलभराव के कारण व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। सड़क पूरी तरह से कीचड़ से सन गई है। लोग इधर नहीं आना चाह रहे हैं। पानी लगने के कारण लोग दूसरे स्थान से खरीदारी कर रहे हैं। अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो व्यापार चौपट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने किया था प्रदर्शन
सड़क पर पानी भरने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे नाराज लोगों ने शनिवार को सड़क पर प्रदर्शन किया था। उन्होंने जल्द समस्या के समाधान की मांग की थी और समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। प्रदर्शन करने वालों में मोनू शर्मा, छोटू शर्मा, बृजेश गुप्त, हम्माद खान, नारायण, विजय जायसवाल, अनिल चौधरी, जियाउद्दीन खान, अदालती चौधरी, हरिवंश चौधरी, सम्हारू चौधरी मौजूद रहे।

इस संबंध में सिंचाई विभाग के अवर अभियंता ने बताया कि पानी की निकासी की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। ताकि व्यापारियों और आसपास के लोगों को दिक्कत न हो।
स्पीकअप
नए पुल के निर्माण के बाद जलनिकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई, इस वजह से हल्की बारिश में ही सड़क पर पानी भर जाता है। इससे आम लोगों और दुकानदारों को काफी दिक्कत हो रही है। संबंधित विभाग को तत्काल नाली का निर्माण कराना चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
- सिद्धार्थ शर्मा, श्यामदेउरवां
पुल निर्माण के समय ही मैंने ठेकेदार और अधिकारियों को जलनिकासी की समस्या से अवगत कराया था। उस समय नाली बनवाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यदि समय रहते व्यवस्था की गई होती तो यह समस्या पैदा नहीं होती।
- सोहन चौधरी, श्यामदेउरवां
जलभराव के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई बाइक सवार फिसलकर घायल भी हो चुके हैं। प्रशासन को इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द स्थायी समाधान कराना चाहिए।

- संजय सिंह, श्यामदेउरवां
यह मार्ग आसपास के कई गांवों को श्यामदेउरवां चौराहे से जोड़ता है, इसलिए यहां जलभराव पूरे क्षेत्र के लोगों की परेशानी बन गया है। यदि जल्द नाली बनाकर पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
- अंकुर चौधरी, श्यामदेउरवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed