फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   was victory 7 madal to playars

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते पांच स्वर्ण समेत सात पदक

Mon, 11 Oct 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
was victory 7 madal to playars
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण समेत सात पदक जीते
विज्ञापन

दादर नगर हवेली में आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दादर नगर हवेली में संपन्न हुए राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में महराजगंज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतिभागी खिलाड़ियों ने पांच स्वर्ण समेत सात पदक हासिल कर राष्ट्रीय क्षितिज पर नाम रोशन किया है।

महराजगंज जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक विश्वकर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के विभिन्न वर्ग में कुल दस खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें से बेहतर प्रदर्शन के आधार पर आयुष प्रजापति, मिथलेश विश्वकर्मा, शिवेंद्र चक्रवर्ती, विशेष विश्वकर्मा व हर्षिता प्रजापति ने स्वर्ण पदक जीतकर अपना परचम लहराया वहीं श्वेता प्रजापति व रिद्धि चौहान ने भी रजत पदक जीतकर अपना दमखम दिखाया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उप क्रीड़ाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि इनके प्रदर्शन से अन्य खिलाड़ियों को सीख लेनी चाहिए। एसोसिएशन के अध्यक्ष शरदेंदु पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने वाले सभी खिलाड़ियों को संगठन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रशिक्षक रामनरायन, रिजवान अहमद फैजी, रियाज अली, महेश राजभर, संजय सैनी, दिनेश गुप्ता, प्रदीप राज, राहुल राय और आकाश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed