फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Warning to project manager UPPCL, instructions to take action against junior engineer

Maharajganj News: परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल को चेतावनी, अवर अभियंता पर कार्रवाई के निर्देश

Fri, 05 Jan 2024 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 05 Jan 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Warning to project manager UPPCL, instructions to take action against junior engineer
डीएम ने बाबा गोरखनाथ मंदिर में पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने नगर पंचायत चौक क्षेत्र में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। डीएम ने पहले सक्सेना चौराहे पर क्लॉक टावर का निर्माण कार्य देखा और जरूरी निर्देश देते हुए समय से निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने बाबा गोरखनाथ मंदिर में पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा कार्यों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में प्रयाेग हो रही गिट्टी की खराब गुणवत्ता पर परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल को चेतावनी दी। साथ ही सीएलडीएफ अवर अभियंता की अनुपस्थिति पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सोनाड़ी देवी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यूपीपीसीएल के परियोजना प्रबंधक को निर्माणाधीन शौचालय और यज्ञकुंड का कार्य समय पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने मंदिर में साफ–सफाई और सुंदरीकरण के संदर्भ में भी आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने रामग्राम अतिथि भवन के निर्माण कार्य को देखा। निर्माण स्थल पर रखी गई गिट्टी की खराब गुणवत्ता पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल गिट्टी को हटवाने का निर्देश दिया। उन्होंने परियोजना प्रबंधक यूपीपीसीएल को चेतावनी जारी की और जेई अशोक कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे से कार्यदाई संस्था सुनिश्चित करे कि निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप हो। वहीं ग्रामीण स्टेडियम चौक के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी और जिला युवा कल्याण अधिकारी को निर्माण कार्य की जांच कर संयुक्त आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी जीएस यादव, एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्रा, एसडीएम पंकज कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed