फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   warned for threatening for vote

वोटरों को डराया-ललचाया तो जेल

Sun, 26 Feb 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 26 Feb 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
warned for threatening for vote
चुनाव तैयारी को लेकर विधान सभा के लिए ईवीएम की छंटनी करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय, लेखा ने बताया कि किसी भी व्यक्ति,पार्टी या प्रत्याशी द्वारा किसी भी मतदाता को प्रलोभन देने, शराब, पैसा, उपहार, आदि देने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बल प्रयोग, धमकी देने, मतदान से रोकने पर भी इसे धोखाधड़ी और जालसाजी मानते हुए विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिसमें एक वर्ष तक की जेल होगी। उन्होने कहा कि कोई भी व्यक्ति इस संबंध में दूरभाष पर इसकी सूचना दे सकता है। इसके लिए कन्ट्रोलरूम का नंबर-05523-222065, 222162 है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी का नंबर-9454417617, जिला निर्वाचन अधिकारी का नंबर- 05523-226064 और व्यय प्रेक्षक का नंबर-05523- 222050, है। वहीं आयकर अधिकारी जांच का नंबर 8005445711 व 9415245232 है। प्रभारी नोडल अधिकारी परिवहन ने बताया कि चुनाव में ड्यूटी करने वाले सभी वाहन चालक, परिचालक आदि अपना मतदाता पहचानपत्र अनिवार्य रूप से लेकर आएं। सभी लोगों को मतदान के लिए फार्म 12 की आवश्यकता होगी। 
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से व्यवस्था दुरूस्त की जा रही है। इंजीनियरों की देखरेख में विधान सभा वार ईवीएम की तैयारी की जा रही है। 1940 ईवीएम चुनाव के दौरान प्रयोग के लिए रखी गई है। इन्हीं की चेकिंग की गई। बूथवार ईबीएम को निकाला गया। फरेंदा और नौतनवां विधान सभा की ईवीएम की चेकिग रंगना के आर ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिसवा और महराजगंज विधान सभा के ईवीएम की जांच रामकृष्ण एस ने और पनियरां विधान सभा की ईवीएम की जांच मुनिवेकट्टपा ने की। इनके अलावा प्रत्येक विधान सभा के लिए 30-30 कर्मी ईवीएम तैयारी के लिए लगाए गए हंै। ईवीएम प्रभारी अजात शत्रु शाही ने बताया कि ईवीएम की तैयारी बूथवार की जा रही है। प्रत्येक विधान सभा के लिए इंजिनियर अलग अलग लगाए गए है। चार दिन तक ईवीएम तैयारी का कार्य चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed