फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Warehouses on the border, smugglers are crossing shoes and clothes freely

Maharajganj News: सीमा पर गोदाम, तस्कर धड़ल्ले से पार कर रहे जूते और कपड़े

Tue, 08 Jul 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 08 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Warehouses on the border, smugglers are crossing shoes and clothes freely
महराजगंज/सोनौली। बीते दिन नेपाल के रूपनदेही जिले में रेडिमेड कपड़े व जूते बरामद हुए हैं। करोड़ों के धंधे में तस्करों का सिंडिकेट बहुत मजबूत है। नेपाल में धड़ल्ले से सामान सरहद पार हो रहा है। सीमा शुल्क की चोरी कर आसानी से कपड़ा नेपाल पहुंचाकर तस्कर मोटी कमाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो बीते एक माह में रेडीमेड कपड़ों की तस्करी काफी बढ़ी है। इसके साथ ही ब्रांडेड नकली जूते नेपाल पुलिस ने बीते एक माह में कई भारतीय नागरिकों को कपड़ों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र सोनौली, नौतनवा में तस्करों ने बड़े-बड़े अवैध गोदाम बना रखे हैं, जो कैरियर के माध्यम से कपड़ा नेपाल पहुचा रहे हैं। बीते सप्ताह नेपाल पुलिस ने नौतनवा के दो लोगो को तस्करी के कपड़े के साथ बरामद कर चालान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल में तीज पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस वजह से यहां रेडीमेड कपड़ों कि डिमांड काफी बढ़ गई है। नेपाल में कोई कपड़े की फैक्ट्री नहीं होने से सीमावर्ती बाजार पर ही उसकी निर्भरता है। इसके साथ ही भारत के ब्रांडेड कंपनियों के डुप्लीकेट जूते नेपाल तस्करी हो रहे हैं। नेपाल के व्यापारी भारत और चीन पर निर्भर हैं।
कई त्योहार होने के कारण नेपाल में कपड़े की मांग बढ़ गई है, जिसे भारतीय बाजार से पूरी की जा रही है। भारत में यह सस्ता भी मिल जा रहा है। इस वजह से नेपाल में रेडीमेड गारमेंट की तस्करी काफी बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह में रेडीमेड गारमेंट तस्करी के पांच मामले पकड़े गए हैं। इसमें 80 पीस 100 पीस 60 पीस 40 पीस ऐसे छोटे-छोटे पार्सल के रूप में बनाकर कपड़ों की तस्करी की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, त्योहारों का सीजन शुरू होते ही जनपद के नौतनवा, कोल्हुई, सोनौली, बरगदवा, परसामलिक, ठूठीबारी और निचलौल थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव से कपड़े की तस्करी बड़े पैमाने पर चल रही है। 100 या 50 पीस के छोटे बंडल बनाकर पगडंडियों के रास्ते नेपाल पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed