फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Warehouse full of paddy, farmers running for weighing

Maharajganj News: धान से भरा गोदाम, तौल के लिए दौड़ रहे किसान

Sat, 16 Dec 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 16 Dec 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Warehouse full of paddy, farmers running for weighing
पनियरा। सरकारी धान क्रय केंद्रों पर अधिकारी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावे कर रहे हैं। हकीकत में किसानों को धान तौल कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसान धान लेकर जब क्रय केंद्र पर पहुंच रहे हैं, तो वहां से उन्हें गोदाम फूल होने की बात कहकर लौटा दिया जा रहा है। केंद्रों पर समस्या होने के कारण किसान अपना धान औने-पौने दाम पर बिचौलियों को बेचने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को 11:25 बजे राजकीय धान क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति मुजुरी में किसान ध्रुव नारायण चौहान मिले। उन्होंने बताया कि सरकारी क्रय केंद्रों पर धान तौल में काफी समस्या हो रही है। चार दिन दौड़ लगाने के बाद चार दिन बाद बृहस्पतिवार को 62 क्विंटल तौल हुआ है। केंद्र प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि अब तक 4000 क्विंटल धान तौल हुआ है। धान से गोदाम भर चुका है। इसलिए तौल में थोड़ी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

राजकीय धान क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति रतनपुरवा पर 12:15 बजे किसान फौजदार ने बताया कि केंद्र पर पांच दिनों से चक्कर लगाने के बाद 36 क्विंटल धान की तौल हुई है, लेकिन अभी तक बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठा नहीं लग सका है। केंद्र प्रभारी बुद्धिराम यादव ने बताया कि अब तक 3940 क्विंटल धान का तौल हुआ है। गोदाम धान से भर चुका है। धान के स्टाक का सत्यापन बाकी है। इसलिए तौल में थोड़ी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय धान क्रय केंद्र अहिरौली 1:40 बंद मिला। केंद्र के बाहर किसान धान तौल के लिए बैठे थे। किसान राजकुमार, हनुमान, हरिहर, कैलाश, बेचन, अजय, अमर, बैजनाथ ने कहा कि केंद्र पर धान की तौल नहीं हो पा रही है। केंद्र पर धान तौल के लिए एक सप्ताह से चक्कर लगाने के बावजूद तौल नहीं हुई है। किसानों का आरोप है कि केंद्र प्रभारी बोले हैं कि नंबर आने के बाद ही तौल हो पाएगी। आधा घंटे के बाद केंद्र पर पहुंचे केंद्र प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक 1932 क्विंटल धान का तौल हुआ है। कुछ तकनीकी दिक्कत के कारण धान तौल नहीं हो पा रही है। किसान राजकुमार का 80 क्विंटल, हनुमान का 300 क्विंटल धान नंबर आने पर तौल होगी।

केंद्र प्रभारियों को किसानों के धान तौल के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी प्रभारियों केंद्र को नियमित खोलने के खोलने के लिए कहा गया है, इसमें लापरवाही मिली तो संबंधित केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही सभी केंद्रों से धान की उठान शुरू हो जाएगी।
-डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed