फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   War of words broke out between former MP Kunwar Akhilesh Singh and SP District President

Maharajganj News: पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह और सपा जिलाध्यक्ष में जुबानी जंग छिड़ी

Sat, 04 May 2024 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
War of words broke out between former MP Kunwar Akhilesh Singh and SP District President
महराजगंज। कभी जिले में सपा के सबसे कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले और महराजगंज में सपा के जीत का खाता खोलने वाले पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह और सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर में जुबानी जंग छिड़ गई है। दोनों ओर से सोशल मीडिया पर माहौल गरमाया हुआ है। सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने पूर्व सांसद को पार्टी से निष्कासित करने का एलान किया तो वहीं पूर्व सांसद ने कहा कि मैं सपा का प्राथमिक सदस्य ही नहीं हूं।
विज्ञापन


शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने विज्ञप्ति जारी कर पूर्व सांसद को सपा से निष्कासित कर दिया। इसे लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा। हालांकि अपने निष्कासन के सवाल पर पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह ने जिलाध्यक्ष के जानकारी पर ही सवाल उठाते हुए अपने बातों को तार्किक और सही ठहराया।
विज्ञापन

अखिलेश ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद समाजवादी पार्टी की सदस्यता नहीं ली। ये जानकारी सपा जिलाध्यक्ष को नहीं है। ऐसे में लोग कैसे काम करेंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की। तार्किंक ढंग से बातों का कहना अभद्र टिप्पणी नहीं होती है। इसे लोगों को समझना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुंवर अखिलेश सिंह, पूर्व सांसद

राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ टिप्पणी करना ठीक नहीं है। बयानबाजी की वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट किए जाने से सपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के खिलाफ भी बयानबाजी की गई। पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए पूर्व सांसद को पार्टी से बाहर कर दिया गया है।
- विद्यासागर यादव, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed