फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Wandered from block to tehsil... found solution in Janta Darshan

Maharajganj News: ब्लाॅक से तहसील तक भटके...जनता दर्शन में मिला समाधान

Sat, 02 Aug 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 02 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Wandered from block to tehsil... found solution in Janta Darshan
कार्यालय कक्ष में फरियाद सुनते डीएम संतोष कुमार शर्मा।
महराजगंज। लंबे समय से समस्याओं को लेकर जूझ रहे लोगों को एक झटके में राहत मिली। जनता दर्शन में जिलाधिकारी के पास पीड़ित पहुंचे तो संबंधित विभाग से समन्वय बनाकर तुरंत समाधान कराया गया। त्वरित समाधान होने के बाद उनके चेहरे पर संतोष का भाव दिखा।
विज्ञापन

करीब 40 प्रतिशत शिकायतों के निस्तारण का दावा है। जिलाधिकारी कार्यालय पर रोजाना करीब 30 से 40 शिकायतकर्ता पहुंचते हैं। उनमें तमाम ऐसे होते हैं, जो लंबे समय से परेशान थे। जिलाधिकारी ने जन समस्याओं के समाधान के लिए नया तरीका बनाया। यह कारगर साबित हो रहा है। संबंधित विभागों सेे समन्वय बनाकर त्वरित समाधान करा दिया जा रहा है। वहीं प्रक्रिया पूरी करने वाले मामलों में 24 घंटे के अंदर जवाबदेही तय करते हुए निस्तारण का इंतजाम है।
विज्ञापन

शुक्रवार को फरियादी लंबी कतारों में खड़े होकर शिकायतों को काउंटर पर सूचीबद्ध करा रहे थे। कार्यालय कक्ष के अंदर पहुंचे तो उन्हें समस्या दूर होने की उम्मीद थी। लखिमा थरूआ टोला लुकपुरवा के सीताराम किसान सम्मान निधि नहीं मिलने से परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ब्लॉक से लेकर तहसील तक समस्या के बारे में बताया, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। उम्मीद के साथ अर्जी लेकर आया हूं। वह जिलाधिकारी को समस्या बताने के दौरान भाउक हो गए। समस्या सुनने के बाद जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी से बात कर त्वरित समस्या का समाधान करा दिया।
इसके बाद सीताराम के चेहरे पर संतोष का भाव दिखा। उन्होंने कहा कि अखिरकार हार नहीं मानी। आज समस्या दूर हो गई। इसी तरह से बुजुर्ग रामदीन लाठी का सहारा लेकर जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में प्रवेश किए तो उनको एक कर्मी सहारा देकर कुर्सी पर बैठाया। वह एकटक सभी को देख रहे थे। कुछ लोगों की समस्या सुनने के बाद उनका नंबर आया तो ई–केवाईसी न होने के कारण किसान सम्मान निधि नहीं मिलने की समस्या बताई।
त्वरित ई–केवाईसी कराते हुए उन्हें अवगत करा दिया गया। इसी तरह से राशन कार्ड, सड़क, बिजली, पानी, रास्ते समेत अन्य बुनियादी जरूरतों से जुड़ी शिकायतें लेकर लोग पहुंचे।

कुछ शिकायतों में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए 24 घंटे के अंदर अपडेट करने का निर्देश दिया गया। अलग अलग तरह की एक माह में 800 से 900 शिकायतें आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed