फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Wall of drain under construction collapsed, allegation of irregularities

Maharajganj News: निर्माणाधीन नाली की दीवार गिरी, अनियमितता का आरोप

Mon, 08 Apr 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 08 Apr 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Wall of drain under construction collapsed, allegation of irregularities
चौक बाजार। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 में निर्माणाधीन नाली की दीवार रविवार की सुबह गिर गई। लोगों ने अनियमितता का आरोप लगाया। एसडीएम ने जेई के साथ कार्यस्थल का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद सेम ईंट तथा सफेद बालू को हटवाकर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए। वहीं कार्यदायी संस्था ने थाने में तहरीर देकर कहा कि अराजक तत्वों ने जलापूर्ति के लिए लगी पाइप काटकर काट दिया, जिससे दीवार गीली होने से गिर गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चौक बाजार के ठेकी चौराहे से बरगदही बसंतनाथ के लोहिया नगर वार्ड के मुख्य मार्ग के किनारे करीब 30 लाख की लागत से 300 मीटर लंबी लगभग डेढ़ मीटर चौड़ी नाली का निर्माण पीडब्लूडी की ओर से नगर प्रशासन की देखरेख में कराया जा रहा है। रविवार सुबह करीब 15 मीटर नाली जमीन के लेवल से भरभराकर गिर गई। आसपास के लोग आवाज सुनकर डर गए। पास जाकर देखा तो नाली निर्माण के गुणवत्ता की असलियत सामने थी।
विज्ञापन

वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि नाली निर्माण में व्यापक रूप से अनियमितता की जा रही है। निर्माण में सफेद बालू का ही इस्तेमाल किया गया। मानक के अनुरूप सीमेंट भी नहीं डाल रहे हैं। महज एक मीटर ऊंचाई के नाली का भरभरा कर गिरना असलियत बयान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि नाली निर्माण में अनियमितता की शिकायत मिली थी। पीडब्ल्यूडी के जेई के साथ निरीक्षण किया गया। गुणवत्तापूर्ण नाली निर्माण के लिए कहा गया है। रविवार को दीवार गिरने की सूचना मिली है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष प्रशांत पाठक के अनुसार तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed