{"_id":"62b3503cceea0d464c3d9899","slug":"waiting-money-maharajganj-news-gkp441259453","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री माटीकला योजना : आवेदकों को ऋण का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री माटीकला योजना : आवेदकों को ऋण का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री माटीकला योजना : आवेदकों को ऋण का इंतजार
- योजना के तहत बैंकों को भेजा गया है लक्ष्य के मुताबिक चार आवेदन, अभी तक एक भी आवेदक प्राप्त नहीं हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के अंतर्गत जिले में आवेदकों को ऋण का इंतजार है। योजना के तहत जिले को चार लोगों को लाभान्वित करने का लक्ष्य मिला है, जिसके सापेक्ष ग्रामोद्योग केंद्र की ओर से चार आवेदन बैंकों को भेजा भी गया है, अभी तक किसी भी बैंक ने एक भी आवेदकों को ऋण वितरित नहीं किया है।
मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत कुम्हारी कला से जुड़े लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने के साथ ही उनके व्यावसायिक दायरे को विकसित किए जाने की पहल की जा रही है। योजना के तहत जिले में चार लोगों को लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य है, जिसे ध्यान में रखते हुए ग्रामोद्योग विभाग की ओर से निचलौल स्थित पंजाब नेशनल बैक व यूनियन बैंक, भैया फरेंदा स्थित भारतीय स्टेट बैंक व घुघली के भारतीय स्टेट बैंक को एक-एक आवेदन भेजा गया है, मगर अभी तक किसी शाखा ने आवेदकों को ऋण वितरित नहीं किया है। ऋण न मिलनेे से आवेदक जहां अपने व्यवसाय को बढ़ा नहीं पा रहे हैं, वहीं योजना की सार्थकता पर भी प्रश्न चिह्न खड़ा हो रहा है।
--------------------------------
केस एक
निचलौल के डोमा के रहने वाले रवींद्र प्रजापति ने विभाग में आवेदन कर तीन लाख रुपये ऋण के लिए आवेदन किया, लेकिन अभी तक उसे ऋण प्राप्त नहीं हो सका। ऋण न मिलने से उसकी परेशानी बनी हुई है।
विज्ञापन
केस दो-
पुरंदरपुर क्षेत्र के सोहरवलिया खुर्द के दीपक कुमार ने दस लाख रुपये ऋण के लिए आवेदन किया, मगर अभी तक उन्हें भी ऋण उपलब्ध नहीं कराया जा सका है।
------------
मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत बैंकों को फाइल माह भर पूर्व प्रेषित की गई है, मगर अभी तक आवेदकों को ऋण वितरित नहीं किया गया है। आवेदकों को ऋण वितरण कराने के लिए बैंकों व अग्रणी बैंक के जिम्मेदारों से संपर्क साधा गया है।
रामचंद्र प्रसाद, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी