फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Wait for six months...will get a new electrical substation

Maharajganj News: छह माह करें इंतजार....मिलेगा नया विद्युत सबस्टेशन

Sun, 15 Sep 2024 04:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Wait for six months...will get a new electrical substation
विद्युत उपकेंद्र भिटौली में टांसफार्मर की क्षमता वृद्धि होगी।स्त्रोत बिजली बिभाग
-20 करोड़ होंगे खर्च, बिजलीघरों की क्षमता बढ़ने से लोवोल्टेज की समस्या होगी दूर, कम होगी ट्रीपिंग, निर्बाध मिलेगी बिजली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में परतावल क्षेत्र के अंध्या में पावर हाउस बन रहा है। वहीं महराजगंज शहर के धनेवा धनेई में भी बिजलीघर का निर्माण जल्दी होगा। चौक बाजार व घुघली विद्युत सबस्टेशन की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। करीब चार लाख की आबादी को इससे फायदा होगा। इस मद में 2089.34 लाख रुपये खर्च होंगे। काम तेजी से कराया जा रहा है। मार्च 2025 तक सभी कार्याें को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित है।
परतावल क्षेत्र के तमाम गांवों में बिजली की आपूर्ति ठीक से नहीं हो रही है। वहीं लोवोल्टेज की समस्या से भी लोग परेशान हैं। आने वाले दिनों में लोगों की समस्याएं दूर होने वाली है। अंध्या में विद्युत सबस्टेशन बनकर तैयार होने के बाद परतावल उप केंद्र पर दबाव कम हो जाएगा। इससे लोगों को काफी फायदा होगा। परतावल कस्बे के निजाम अंसारी कहते हैं कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोवोल्टेज की समस्या छह माह में दूर हो जाएगी। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि इन सभी परियोजनाओं का कार्य मार्च 2025 तक पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन

भिटौली उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि की जाएगी। इसके साथ ही कुल 122 कार्यों की योजना बनी है। अधिकारियों ने बताया कि आए दिन बिजली की ट्रिपिंग, इंसुलेटर पंचर होने व ओवरलोडिंग से होने वाले फाल्ट को दूर करने के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। उपकेंद्र भिटौली की क्षमता वृद्धि होने से सेमरा राजा, सोहरौना तिवारी, भैंसा, अगया अन्य गांवों में बिजली की निर्बाध आपूर्ति मिलेगी। आने वाले दिनों में घुघुली टाऊन, रामपुर बुजुर्ग, भिटौली निकट चौकी, दरहटा, बेलभरिया, गोधवल आदि गांवों में बिजली आपूर्ति बेहतर होगी। सिसवा मुंसी, मोहम्मदपुर, बेलवा, सिरसिया मलमलिया, बड़हरा राजा, झनझनपुर बिजली की आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
परतावल क्षेत्र में नई लाइन का होगा निर्माण
बिजली निगम परतावल में 11केवी नई लाइन का भी निर्माण करेगा। इसमें करीब 4.65 लाख की लागत आएगी। नई लाइन के निर्माण होने से ओवरलोडिंग के कारण होने वाली केबल ब्लास्ट की समस्या से छुटकारा मिलेगा। उपभोक्ताओं को इससे बिजली की समस्या से निजात मिलेगी। उपभोक्ताओं के बार-बार की शिकायत से छुटकारा मिलेगा। लोगों को निर्बाध बिजली मिलेगी।
-------------------------

क्षेत्र में दो नए उप केंद्र बनेंगे। अन्य स्टेशनों की क्षमता वृद्धि होगी। आने वाले दिनों में बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्या कर दी जाएगी। निर्बाध बिजली मिलने के साथ ही लो वोल्टेज की समस्या दूर हो जाएगी।
-ई. शैलेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड प्रथम
---------------------
फोटो
वर्तमान में लोवोल्टेज की समस्या है। रात में पंखा ठीक से नहीं चलता है। अगर उप केंद्र की क्षमता में बढ़ोतरी हो जाएगी तो समस्या दूर होगी।
-मानवेंद्र सिंह, सेमराराजा
---------------
फोटो
शहर में लो वोल्टेज की समस्या लंबे समय है। सबसे अधिक समस्या रात में हो रही है। शहर में अगर एक नया सबस्टेशन बन जाएगा तो मुख्य स्टेशन पर दबाव कम होगा। शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा।
-अभय कुमार वर्मा, शिवनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed