{"_id":"66af703e314013cce30ddfcb","slug":"voting-tomorrow-officers-deployed-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-128350-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मतदान कल, अधिकारी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मतदान कल, अधिकारी तैनात
Sun, 04 Aug 2024 05:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 04 Aug 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के तहत जिले के सात ग्राम पंचायतों में प्रधान पद पर मंगलवार को मतदान होगा। मतदान बेहतर ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जोनल, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं।
जिले में सात प्रधान पदों पर छह अगस्त को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। जिन सात ग्राम पंचायतों में मतदान होना है उसमें सिसवा के खुड़री, धानी के नौसागर और बरगाहपुर, लक्ष्मीपुर के करमहवा बसंतपुर, मिठौरा ब्लॉक के देउरवा व परसामीर एवं निचलौल के बहुआर खुर्द का नाम है। जिले के पांच ब्लॉकों में होने वाले चुनाव के लिए ब्लॉकवार जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
जोनल के रूप में एसडीएम व अपर एसडीएम तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार/नायब तहसीलदार को तैनात किया गया है। सात ग्राम पंचायतों में मतदान की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए कुल नौ स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को जिले के सात प्रधान पद पर निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
-धनंजय कुमार दूबे, सहायक निर्वाचन अधिकारी