{"_id":"6615b418caff58157d0da135","slug":"voters-were-made-aware-by-taking-out-a-rally-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-119628-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक
Wed, 10 Apr 2024 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 10 Apr 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
परसामलिक। नौतनवा ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत रतनपुर टोला मिश्रवलिया चौराहे पर स्थित विश्वम्भरनाथ जनता इंटर कॉलेज की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। नौतनवा तहसीलदार पंकज शाही व प्रधानाचार्य प्रभात कुमार पांडेय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल छात्रों ने विभिन्न स्लोगन व बैनर पोस्टर पर वोट डालने जाना है, विकसित भारत बनाना है। लोकतंत्र बचाना है तो वोट डालने जाना है। पहले मतदान फिर जलपान आदि स्लोगन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया। रैली विद्यालय परिसर से ब्लॉक मुख्यालय होते हुए अस्पताल रोड से रतनपुर खांस, मोतीपुर, खानडिह, गंगापुर होकर विद्यालय परिसर पहुंची। इस मौके पर करुणेश त्रिपाठी, लालजी यादव, प्रभाकर मिश्रा, रवि कुमार, सुधीर शर्मा, आलोक त्रिपाठी, पुनीत कुमार, रबीश दुबे, सरवन पटेल, जानकी प्रसाद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन