फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Voters upset due to EVM malfunction

Maharajganj News: ईवीएम की गड़बड़ी से मतदाता परेशान, कई स्थानों पर घंटों मतदान बाधित

Sat, 01 Jun 2024 08:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 01 Jun 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
Voters upset due to EVM malfunction
महराजगंज। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में ईवीएम की गड़बड़ी ने मतदाताओं को खूब परेशान किया। मतदाता घंटों लाइन लगाकर खड़े रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट के पहुंचने के बाद ईवीएम को ठीक कराने के बाद मतदान शुरू कराया गया। ईवीएम की खराबी से मतदाताओं के साथ कर्मचारी भी हलकान रहे।
विज्ञापन

बागापार क्षेत्र में ईवीएम की गड़बड़ी से करीब एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। जिसकी सूचना कर्मचरियों ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया। टेक्नीशियन के पहुंचने के बाद मशीन को ठीक कराने के बाद करीब आठ बजे मतदान शुरू हुआ। पनियरा क्षेत्र के बूथ संख्या 137 पर ईवीएम की खराबी के कारण एक घंटा से अधिक समय तक मतदान बाधित रहा। 8.14 बजे मतदान शुरू हुआ। नौतनवा क्षेत्र के सुकरौली अरघा बूथ संख्या 44 पर ईवीएम मशीन करीब एक घंटे तक खराब रही।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव के पहुंचने के बाद मशीन ठीक हुआ। सुबह सात बजे से आठ बजे तक मतदान बंद रहा। नौतनवां क्षेत्र पैसिया कोन घुसुरी में बूथ संख्या 250 की ईवीएम एक बजे से 2 तक मतदान बाधित रहा। टेक्नीशियन के पहुंचने के बाद 2.02 बजे मतदान शुरू कराया गया। साथ ही मतदाताओं के विरोध के कारण सेमरहवां गांव में ग्रामीणों के विरोध के कारण साढ़े तीन घंटे मतदान बाधित रहा। एसडीएम व सीओ के पहुंचने के बाद मतदान शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed