फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   voter awareness cricket competition begins

आईटीएम मतदाता जागरुकता क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

Mon, 21 Feb 2022 12:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
voter awareness cricket competition begins
आईटीएम मतदाता जागरुकता क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन

महराजगंज। आईटीएम मतदाता जागरुकता क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को धनेवा-धनेई स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन मुकाबले में यूनिटी की टीम ने आरके क्रिकेट एकेडमी टीम को 101 रन से हरा दिया।
यूनिटी क्रिकेट क्लब ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 160 रन बनाया। टीम की तरफ से अरमान ने 37, विपिन ने 36 व राजेश ने 13 रनों का योगदान दिया। आरके एकेडमी टीम की तरफ से शिव व अमित ने दो-दो तथा अरविंद ने एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन

जवाब में आरके क्रिकेट एकेडमी की टीम 14.3 ओवर में 59 रन पर ही सिमट गई और मैच 101 रन से गंवा दिया। आरके क्रिकेट एकेडमी टीम की तरफ से शिव व देवेंद्र ने नौ-नौ तथा अनूप ने आठ रन बनाए। यूनिटी क्लब की ओर से अरमान, टिंकू व उपेंद्र ने दो-दो तथा रवि यादव व विशाल ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. रश्मि श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लिली थामस ने की। विशिष्ट अतिथि डॉ. ठाकुर भरत श्रीवास्तव, सीजे थामस, मोहम्मद सलीम, जीवेश मिश्रा रहे। एमसीए के सचिव विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मैच का आयोजन किया गया। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है। जिले में इस बार मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। इस दौरान कुलदीप मणि त्रिपाठी, अतुल मणि त्रिपाठी, आंचल मोदनवाल, करन, आदित्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed