{"_id":"68bf38917228e001ae08b828","slug":"volleyball-sadar-won-the-title-among-boys-and-siswan-won-the-title-among-girls-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-159093-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाॅलीबाल : बालकों में सदर तो बेटियों में सिसवां को खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाॅलीबाल : बालकों में सदर तो बेटियों में सिसवां को खिताब
विज्ञापन
सिसवा बाजार। माध्यमिक जिला स्तरीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन गेरमां स्थित मरियम इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित हुआ। 19 वर्षीय बालक वर्ग में सदर की टीम विजेता तो फरेंदा उपविजेता रहा।
अंडर-19 बालिका वर्ग में मरियम इंटर काॅलेज व अंडर-14 में कस्तूरबा सदर की टीम ने जीजीआईसी महराजगंज को पराजित करते हुए खिताब पर कब्जा किया।
कार्यक्रम का समापन व पुरस्कार वितरण डीआईओएस की उपस्थिति में हुआ, जिसमें उन्होंने विजेताओं को मंडलीय स्पर्धा जीतने की शुभकामनाएं दीं। बीते दिनों जीजीआईसी पनियरा में तहसील स्तरीय बालिका वाॅलीबाल में डीएवी की बेटियां अव्वल आई थीं, लेकिन सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय स्पर्धा में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
19 वर्षीय बालक वर्ग में सदर तो बालिका में मरियम इंटर काॅलेज अव्वल रहीं। अंडर-14 में कस्तूरबा सदर की बेटियों ने बाजी मारी। अंडर-17 में सदर विजेता व नौतनवां की टीम उपविजेता रही। माध्यमिक शिक्षा खेल सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव से बताया कि 11 टीमों ने हिस्सा लिया, जिसमें सभी का प्रदर्शन जोरदार रहा। पुरस्कार वितरण समारोह के अतिथि डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। कहा कि खेल के प्रति जो उत्साह बेटियों में दिख रहा है इसका दूरगामी परिणाम निकलेगा।