फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Volleyball is a great craze among girls too.

Maharajganj News: बालिकाओं में भी खूब है वॉलीबाल का क्रेज

Thu, 27 Nov 2025 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Volleyball is a great craze among girls too.
वॉलीबाल में बेटियों ने दिखाया दम, 10 चयनित
विज्ञापन

महराजगंज। जिले की बेटियां सिर्फ हॉकी, खो-खो व कबड्डी में ही नहीं बल्कि वॉलीबाल में भी दमखम दिखाने में आगे हैं। राज्य स्तरीय स्पर्धा में भाग लेने का ट्रायल बुधवार स्टेडियम में हुआ। कुल 20 बालिकाओं ने हिस्सा लिया, इनमें से 10 का चयन किया गया।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में वॉलीबाल के कोच नहीं हैं लेकिन इस खेल के प्रति खिलाड़ियों का लगाव इस कदर है कि वह निजी तैयारी के बलबूते इस खेल में दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हैं। बालकों के साथ बालिकाओं का रुझान भी खेल के प्रति बना हुआ है। बुधवार सीनियर बालिका वालीबॉल ट्रायल में कुल 20 बेटियां शामिल हुई। ट्रायल की जानकारी देते हुए जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि प्रदेश समन्वय राज्यस्तरीय वॉलीबाल स्पर्धा के लिए आयोजित ट्रायल में कुल 20 बेटियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के आधार पर कुल 10 बालिकाओं का चयन किया गया। जिसमें अनीता पटेल, रागिनी, मंजू, राधिका, सौम्या, अर्चना, शीतल, रानी, गौरी, गुड़िया व दीपिका शामिल हैं। चयनित टीम मंडल स्तरीय ट्रायल गोरखपुर में देकर राज्य स्तरीय स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed