फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Visibility remained zero till afternoon, fog will cause trouble now

Maharajganj News: दोपहर तक शून्य रही दृश्यता, अभी कोहरा करेगा परेशान

Fri, 19 Dec 2025 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Visibility remained zero till afternoon, fog will cause trouble now
शीतलहर रेड जोन में जिला, अलाव की तलाश करते दिखे यात्री
विज्ञापन

महराजगंज। बृहस्पतिवार के कोहरे व ठंड ने पूस की सर्दी का एहसास करा दिया। घने कोहरे के बीच पछुआ की रफ्तार आठ किमी प्रति घंटा रही जिसके कारण दोपहर 11 बजे तक शून्य दृश्यता की स्थिति बनी रही। दोपहर बाद स्थिति में थोड़ा सुधार हुआ लेकिन यह स्थिति अधिक देर तक नहीं बनी रह सकी और शाम चार बजे से कोहरे ने फिर से पांव फैलाते हुए बढ़ी दृश्यता को नीचे लुढ़काया। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में कोहरा मौसम को प्रभावित करेगा।
बृहस्पतिवार को तापमान अधिकतम 22 तो न्यूनतम 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लेकिन पछुआ हवा की रफ्तार से ठंड में बढ़ोतरी का एहसास लोगों को हुआ। बुधवार देर रात से बढ़ता कोहरा बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे तक घना रहा। तेज पछुआ से टकराने के बाद टपकती बूंदों ने बारिश जैसा एहसास कराया। दोपहर 12:30 तक कोहरा छंट सका तब थोड़ी दृश्यता बढ़ी, लेकिन महज एक घंटे के बाद ही यह न्यून होने लगी और शाम तक इसका दायरा फिर से मजबूत हो गया। शीत दिवस पर सर्वाधिक परेशानी बाहर निकले लोगों को हुई। हाट बाजार सब्जी इत्यादि लेने निकले लोग भी पछुआ की ठिठुरन से परेशान चौराहों पर अलाव तलाशते रहे। वहीं यात्रियों को बंद गाड़ियों में भी जाड़ा महसूस होता रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अभी शीत दिवस की स्थिति बनी रहने वाली है।
विज्ञापन

वर्जन
तराई का जनपद महराजगंज शीत लहर के रेड जोन में होने के कारण शून्य दृश्यता वाला रिकॉर्ड किया गया। स्थितियां अभी इसी तरह बनी रहने वाली है। तापमान और नीचे जाकर गलन का एहसास कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed