फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   vishnu first in 50 meter race

50 मीटर दौड़ में सिसवा के विष्णु अव्वल

Sun, 12 Nov 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Nov 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
vishnu first in 50 meter race
पीजी कालेज ग्राउंड में जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह में लम्बी कूद में प्रतिभाग करती छात्रा। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
महराजगंज। शनिवार को जनपद स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह के दूसरे दिन पीजी कालेज के मैदान पर विद्यार्थियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। इस दौरान कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, मानचित्र, समूहगान, अंत्याक्षरी सहित 500, 100, 200, 400 मीटर दौड़ आदि अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर के दौड़ में सिसवा के विष्णु और बृजमनगंज की रोशनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन


100 मीटर के दौड़ में फरेंदा के उमेश और पनियरा की नाजिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। 200 मीटर जूनियर वर्ग में सदर के अखिलेश यादव और निचलौल के नेहा ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रकार 400 मीटर के दौड़ में जूनियर वर्ग में सदर के अफरोज और लक्ष्मीपुर की रेनू को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन


प्राथमिक स्तर पर पनियरा के अभिषेक ने लंबी कूद में प्रथम स्थान पाया। गोलाक्षेपण में फरेंदा के शहाबुद्दीन को प्रथम स्थान और सदर के महावीर को द्वितीय स्थान मिला। मानचित्र में फरेंदा के गोविंद को प्रथम स्थान मिला। समूहगान में पनियरा को प्रथम स्थान और निचलौल को द्वितीय स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत्याक्षरी में निचलौल के टीम को प्रथम स्थान मिला। जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में घुघली टीम ने लक्ष्मीपुर को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और प्राथमिक स्तर पर घुघली टीम ने परतावल को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्राथमिक बालिका कबड्डी में सदर, परतावल, घुघली तथा फरेंदा की टीम सेमीफाइनल में पहुंची है। खो खो में मिठौरा,फरेंदा, सिसवा और निचलौल का जूनियर बालक टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही है।खो खो में बृजमनगंज, मिठौरा, सदर,नौतनवा, परतावल, घुघली, निचलौल और फरेंदा का जूनियर बालिका टीम क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही।


नौतनवां की प्राथमिक बालिका टीम खो खो में क्वार्टर फाइनल में पहुची तो वही निचलौल की टीम सेमीफाइनल में पहुंची। इस मौके पर बीईओ राजेश कुमार, श्याम सुंदर पटेल, व्यायाम शिक्षक अनिरुद्ध निराला, अखिलेश पाठक, बैजनाथ सिंह, गिरिजेश पांडेय, डा. त्रिभुवन नारायण गोपाल, अमरेंद्र सिंह, आशीष सिंह, प्रवीण सिंह, अशोक सिंह, कृष्ण कुमार, मनोज वर्मा, मौसम, रणंजय सिंह, दीपक सिंह, अंजू सिंह, सरिता त्रिपाठी, निधि ओझा, बलराम निगम, पंकज मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed