फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Villages will be illuminated with solar energy

Maharajganj News: साैर ऊर्जा से रोशन किए जाएंगे गांव

Mon, 16 Dec 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 16 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Villages will be illuminated with solar energy
महराजगंज। जिले में 5000 से अधिक की आबादी वाले गांवों को सोलर मॉडल बनाया जाएगा। इससे बिजली की समस्या दूर होगी। सोलर मॉडल गांव में घरेलू के अलावा कृषि संबंधी कार्य भी आसानी से हो जाएंगे। एक गांव में करीब एक करोड़ से अधिक रुपये खर्च होंगे। गांव के हर घर में रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जाएंगे और कृषि यंत्रों को सौर ऊर्जा से संचालित किया जाएगा। गांव में सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीणों को बिजली की महंगी दरों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में एक ग्राम पंचायत को मॉडल सोलर गांव के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसके तहत गांव के हर घर में रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जाएंगे और कृषि यंत्रों को सौर ऊर्जा से संचालित करने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत इस मॉडल सोलर गांव को चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन

एक पंचायत का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नेडा विभाग की ओर से किया जाएगा, जो सौर ऊर्जा संसाधनों से लैस होगा। गांव के हर घर में सोलर होम लाइट सिस्टम के तहत सौर ऊर्जा से बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इससे न केवल बिजली की लागत में कमी आएगी, बल्कि ग्रामीणों को बेहतर और सस्ती बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलर पैनल का उपयोग करते हुए घरों की रोशनी, पंखे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चलाए जाएंगे।
इससे बिजली के बिल में कमी आएगी। इस पहल से बिजली के संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को सस्ती ऊर्जा की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed