फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Villages of Kushinagar are being illuminated by electricity from Maharajganj.

Maharajganj News: महराजगंज की बिजली से रोशन हो रहे हैं कुशीनगर के गांव

Thu, 25 Apr 2024 06:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 25 Apr 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
Villages of Kushinagar are being illuminated by electricity from Maharajganj.
घुघली। जनपद को आवंटित बिजली कुशीनगर जनपद के सीमावर्ती गांवों में भी खर्च हो रही है। सीमावर्ती करीब पांच गांवो में पौने दो सौ कनेक्शनधारी उस बिजली का उपयोग कर रहे हैं। हैरत की बात तो यह है कि उप केंद्र का कोई भी अफसर इस बारे में कुछ भी बताना नहीं चाह रहा है।
विज्ञापन


कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज कस्बे से तीन किलोमीटर के दायरे में बसे गांव मटियार, हसनगंज, भिउरा, कोटवा आदि गांवों को कप्तानगंज से बिजली नहीं मिलती है। इन गांवों में बिजली 17 किलोमीटर दूर उपकेंद्र घुघली से भेजी जा रही है। ऐसा कई वर्षो से हो रहा है। इन गांवों में लगभग पौने दो सौ कनेक्शन धारी है। जिनमे हसनगंज में लगभग 50, मटियार में लगभग 35, भिउरा में 50 , व अन्य टोलो पर लगभग 50 कनेक्शन दिया गया है। इन गांवों में हसनगंज में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर , मटियार में 22 केवीए का ट्रांसफार्मर, व भिउरा में 20 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इन गांवों के कनेक्शन धारी, भगवंत, हरिकिशुन ने बताया कि बिजली महराजगंज जिले से मिलती है।
विज्ञापन


एसडीओ प्रणय कुमार मिश्र ने बताया कि पूर्व में अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की सुविधा किए दिया गया है। बिल जमा हो रहा है तो कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed