फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Villagers, troubled by the problem of waterlogging, demonstrated

Maharajganj News: जलभराव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sat, 23 Dec 2023 08:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 23 Dec 2023 08:35 PM IST
विज्ञापन
Villagers, troubled by the problem of waterlogging, demonstrated
बागापार। मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा करौता के ग्रामीणों ने गांव में जलभराव की समस्या को लेकर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर गुस्से का इजहार किया। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदार गांव में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुख्य सड़क पर घरों से निकलने वाले दूषित पानी की निकासी के लिए समुचित व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे साल के बारह महीने सड़क पर जल भराव रहता है। रास्ते से गुजरने वाले लोग कभी-कभी गंदे पानी में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। घरों से निकलने वाले गंदे पानी से दुर्गंध उठता है। जलजमाव की वजह से मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम प्रधान एवं ब्लाॅक स्तर से लेकर जिला स्तर के अधिकारियों को इसकी शिकायत की, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सुरेंद्र, प्रदीप चौधरी, सोनी, कौशिल्या, हरि, पन्नेलाल, रामनयन, महेंद्र, रमेश, संदीप, सुशीला, सीमा, निशा, बिट्ठल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed