{"_id":"613504e98ebc3e7d143311c8","slug":"villagers-protest-against-pool-nirman-quality-maharajganj-news-gkp4080690159","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल निर्माण में गड़बड़ी पर ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल निर्माण में गड़बड़ी पर ग्रामीणों ने किया हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुल निर्माण में गड़बड़ी होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
पुरंदरपुर (महराजगंज)। थाना कोल्हुई क्षेत्र के ग्राम शिकारगढ़ टोला बसहवा में सरयू नहर परियोजना के तहत पुल का निर्माण कराया जा रहा है। पुल की छत सड़क से नीचे होने के कारण रविवार को दोपहर दर्जनों की संख्या में ग्रामीण ने जमकर प्रदर्शन किया। वहीं, इस हंगामे के दौरान निर्माण कार्य रुकवा दिया।
इस प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पुल की छत सड़क के ऊपर नहीं लगाई जाती तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। क्योंकि ऐसी गड़बड़ी व मनमानी से यहां रहनेवाले लोगों के लिए खतरा हो सकता है। शिकारगढ़, बसहवा, सोनचिरैया, मुसेडीह गांव के चन्द्र प्रताप, विजय, फिरोज अहमद, मोहम्मद समी, उमर अली, अहमद, अब्दुल्लाह, दुनमुन गुप्ता, पुद्दन, श्याम करन, कलामुद्दीन, सरफुद्दीन, चन्द्रिका, चन्द्रराम, राम लखन, जोगिंदर, प्रभाकर ने कहा कि पुल निर्माण में अनियमितता हो रही है। इसकी जांच उच्चाधिकारियों द्वारा होनी चाहिए। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पुल की छत सड़क से काफी नीचे लगाई जा रही है जिसको लेकर बाढ़ के समय परेशानियां बढ़ेंगी।
इस संबंध में नहर विभाग के एई उत्कर्ष यादव ने बताया कि इस मामले में जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों से वार्ता कर नियमानुसार कार्य कराया जाएगा।